फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में 460 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Mon, 02 Jun 2025 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
01सीटीके02...रोहतक में आईएमटी ​स्थित एसआरएस स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता म
विज्ञापन
रोहतक। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन (डी.बी.ए.) की ओर से आईएमटी स्थित एसआरएस पब्लिक स्कूल में रविवार को 33 वीं जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। पहले दिन हुए विभिन्न वर्गों के मुकाबलों में 460 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं एमडीयू खेल निदेशिक डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने कहा कि खेल मानसिक व बौद्धिक विकास में अहम भूमिका निभाने के साथ-साथ बच्चों में सामाजिक सद्भावना बढ़ाने में भी सहायक है। इस खेल में शारीरिक फिटनेस के साथ साथ मानसिक दृढ़ता भी जरूरी है।
विशिष्ट अतिथि बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष व हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंघानिया ने कहा कि हरियाणा के बैडमिंटन खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न स्पर्धाओं में पदक लाकर प्रदेश का नाम ऊंचा कर रहे है। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने खिलाड़ियों के साथ प्रारंभिक मैच खेलकर प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत की।
विज्ञापन

यशपाल पंवार ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-09, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों के प्रारंभिक दौर के क्वालीफाइंग मुकाबले हुए, इसमें लगभग 460 खिलाड़ी भाग लिया। इस मौके पर सचिव उमेद शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र मलिक, टूर्नामेंट कोऑर्डिनेटर रितेश दलाल, हरिओम चंदेल,भारत भूषण अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें