रोहतक। मेडिकल सर्विस सेंटर की ओर से आयोजित विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का परिणाम रविवार को घोषित कर दिया है। ई-पोस्टर श्रेणी में काजल और हस्तनिर्मित पोस्टर श्रेणी में खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं और आमजन को तंबाकू उद्योग की लुभाने वाली रणनीतियों के प्रति जागरूक करना रहा। प्रतियोगिता में पीजीआईएमएस के 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को ई-प्रमाण-पत्र और चयनित विजेताओं को एमएससी की भविष्य की गतिविधियों में सम्मानित किया जाएगा।