41-नगर निगम कार्यालय परिसर में बैठक से पहले चर्चा करते नगर पालिका कर्मचारी संघ की रोहतक इकाई के
रोहतक। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन देने में शामिल 46 कर्मचारियों को ठेकेदार ने हटाया दिया। इस पर नगर पालिका कर्मचारी संघ ने दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। कहा है कि यदि कर्मचारियों को वापस नहीं लिया गया तो नगर निगमकर्मी दोबारा हड़ताल करने पर मजबूर होंगे। कर्मचारियों ने मंगलवार को नगर निगम मेयर रामअवतार वाल्मीकि व संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार को ज्ञापन सौंपा है।
हटाए गए कर्मचारियों को ड्यूटी पर लेने की मांग को लेकर नगर निगम परिसर में मंगलवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की रोहतक इकाई की ओर से बैठक बुलाई गई। अध्यक्षता इकाई प्रधान शंभू टांक ने की। बताया कि हड़ताल में शामिल रहे कर्मचारियों को ड्यूटी पर लेने को लेकर चर्चा हुई।
शंभू ने कहा कि हटाए गए ठेके के कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लिया जाए अन्यथा दो दिन के बाद नगर निगम का कर्मचारी हड़ताल पर चला जाएगा। बैठक में राज्य सचिव राकेश चावरिया, जिला सचिव राजपाल टांक, जिला कोषाध्यक्ष रवि चढ़ा, सिकंदर बिड़लन आदि कर्मचारी शामिल रहे।