फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी मैच:: हरियाणा को 188 रनों से हराकर बंगाल विजेता

Sun, 01 Feb 2026 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली में शनिवार को एलीट ग्रुप सी का रणजी मैच बंगाल ने जीता। हरियाणा को 188 रनों से हराकर बंगाल अपने ग्रुप में नंबर एक पर बना हुआ है। हरियाणा की पूरी टीम 105 रन पर ऑलआउट हो गई।
हरियाणा की टीम के चार खिलाड़ी अपना खाता भी नहीं खोल पाए। शेष खिलाड़ियों में से भी कोई भी 25 से अधिक रन नहीं बना सका। बंगाल के शाहबाज अहमद को दोनों पारियों में 11 विकेट लेने पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह बंगाल की टीम तीन विकेट पर 155 रन से आगे खेलने मैदान पर उतरी। कुछ समय बाद ही पूरी टीम 200 रन पर ऑलआउट हो गई। बंगाल ने हरियाणा के सामने जीत के लिए 293 रनों का लक्ष्य रखा।
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम 105 रनों पर ही ढेर हो गई। टीम के चार खिलाड़ी खाता तक नहीं खोल पाए। शेष छह खिलाड़ी 25 से अधिक का स्कोर नहीं बना सके।
बंगाल की दूसरी पारी में गेंदबाज शाहबाज अहमद ने आठ ओवर में 38 रन देकर सबसे अधिक छह विकेट हासिल किए। इससे पूर्व हरियाणा की पहली पारी में भी इस गेंदबाज ने पांच विकेट हासिल किए थे।
विज्ञापन

इसके अलावा महेश कुमार ने आठ ओवर में 40 रन देकर दो विकेट, आकाशदीप ने आठ ओवर में 21 रन व विकास सिंह ने 2.1 ओवर में छह रन देकर एक-एक विकेट झटका।
बंगाल की ओर से सुदीप चटर्जी नेे दोनों पारियों में 91 रन व अभिमन्यु ने सबसे अधिक 109 रन बनाए। यह चार दिवसीय मैच महज ढाई दिन में सिमट गया। इसमें गेंदबाज पूरी तरह बल्लेबाजों पर हावी रहे। यही वजह रही कि ढाई दिन में ही दोनों टीमों के 40 विकेट गिरे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें