28सीटीके02..हरिओेम सेवा दल की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करता युवक। संवाद
रोहतक। हरिओम सेवा दल ने दिल्ली बाईपास पर एलपीएस के संस्थापक सेठ बिमल प्रसाद जैन की 34 वीं पुण्यतिथि पर वीरवार को स्वच्छ रक्तदान शिविर मोबाइल वैन में लगाया। क्लब के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने कहा शिविर में 58 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। 44 लोगों ने रक्तदान किया।
मीडिया प्रभारी ने कहा रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि एमडी राजेश जैन, समाजसेवी उद्योगपति विजय जैन, संस्था के प्रधान डॉ. अनिल शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया। सभी को रिफ्रेशमेंट दी गई। इस मौके पर अश्वनी पाहवा, योगेश अरोड़ा, देवेंद्र शर्मा, पवन सैनी, सुरेंद्र सैनी, एनके भुटानी, जगत सिंह गिल, रिया, पूनम, शीतल, सन्नी निझावन, राजीव जैन मौजूद रहे।