संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। प्रदेश में राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले के लिए विद्यार्थी 6 जून से आवेदन कर सकते हैं। जिला में कुल 11 आईटीआई में 4352 सीटें हैं। जो विद्यार्थी दाखिला लेना चाहता है, वह 20 जून तक आवेदन कर सकता है। अनुदेशक घनश्याम व रमेश कुमार ने बताया कि मकड़ौली आईटीआई में 10 ट्रेड व 240 सीटें हैं।
विद्यार्थी के पास दाखिले के लिए ई मेल आईडी, मोबाइल नंबर, परिवार पहचान पत्र और आधार नंबर होना अनिवार्य है। आईटीआई हसनगढ़ में कुल 640 सीटें व 19 ट्रेड हैं। आईटीआई में आठवीं, 10वीं व 12वीं पास विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए विभिन्न आईटीआई में तैयारियां हो रही हैं, जहां प्रबंधन व स्टाफ अपने संस्थानों में कराए जा रहे ट्रेड का प्रचार करने और उनमें विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए टीमों का गठन भी कर दिया है।
वर्जन
जिले की सभी आईटीआई में विद्यार्थी 6 जून से 20 जून तक आवेदन कर सकते हैं। यहां पर सभी ट्रेडों में ट्रेनिंग दी जाती है। आज का युग कौशल का युग है। अच्छे भविष्य के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में दाखिला ले। आईटीआई में आठवीं, 10वीं व 12 पास विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
- नर्गेश्वरी, प्राचार्य, मकड़ौली आईटीआई
-
आईटीआई हसनगढ़ में ट्रेड व सीटें
ट्रेड सीट
कॉस्मेटोलॉजी 24
ड्राफ्ट्समैन (सिविल) 40
फैशन डिजाइन 20
फिटर (डीएसटी) 40
स्वास्थ्य स्वच्छता निरीक्षक 48
मैकेनिक मोटर वाहन (डीएसटी) 48
मैकेनिक ऑटो इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स 40
प्लंबर 24
स्टेनोग्राफर हिंदी 24
टूल व डाई मेकर 24
पेंटर (डीएसटी) 20
वेल्डर 40
वुड वर्क टेक्नीशियन 24
टर्नर 20
इलेक्ट्रीशियन (डीएसटी) 44
वायरमैन (डीएसटी) 20
कंप्यूटर ऑपरेटर 24
रेफ्रिजरेशन व एसी तकनीशियन 48
ड्राफ्ट्समैन (सिविल) 24
आईटीआई कलानौर में ट्रेड व सीटें
ट्रेड सीट
कॉस्मेटोलॉजी 24
कंप्यूटर ऑपरेटर 48
ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल) 20
ड्राफ्ट्समैन (सिविल) 24
ड्रेस मेकिंग 40
प्लंबर 48
इलेक्ट्रीशियन 40
वुड वर्क टेक्नीशियन 48
मैकेनिक मोटर व्हीकल 24
स्टेनोग्राफर हिंदी 24
वेल्डर 40
मैकेनिक ट्रैक्टर 20
फिटर 20
आईटीआई मकड़ौली में ट्रेड व सीटें
सीट ट्रेड
कंप्यूटर ऑपरेटर 48
ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल 20
ड्रेस मेकिंग 20
इलेक्ट्रीशियन 20
फिटर 20
रेफ्रिजरेशन व एसी तकनीशियन 24
सर्वेक्षक 24
वेल्डर 40
वायरमैन 20
सतह अलंकरण तकनीक 20