फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत, छात्रा मिली संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के चलते मंगलवार को शीला बाईपास क्षेत्र के 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। उधर, किलोई की 17 वर्षीय छात्रा संक्रमित मिली है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 557 पर पहुंच गई है। महामारी की संक्रमण दर 5.52 प्रतिशत व रिकवरी रेट 97.75 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में मंगलवार को छात्रा के संक्रमित मिलने के बाद मरीजों की संख्या 25,813 पर पहुंच गई है। वहीं, जिले में 105 लोगों को अपनी कोरोना की रिपोर्ट का इंतजार है। सक्रिय कोविड-19 केस 23 हैं। इनमें से 12 अस्पताल व 11 होम आइसोलेशन में हैं। विभाग ने मंगलवार को 631 लोगों के सैंपल लिए हैं। इन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। इधर, संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। इसके तहत 1557 को पहली व 1112 को दूसरी डोज दी गई। जिले में अब तक 3,41,904 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।
विज्ञापन

ब्लैक फंगस के 87 मरीजों के लिए आए 146 इंजेक्शन
पीजीआई के जनसंपर्क विभाग के कार्यकारी प्रभारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि संस्थान में ब्लैक फंगस के 87 मरीज भर्ती हैं। इनमें से मंगलवार को पांच मरीजों का ऑपरेशन किया गया। इसके अलावा सरकार की ओर से इन मरीजों के लिए 146 इंजेक्शन मिले थे। ये सभी मरीजों को लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें