फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे हो वैक्सीनेशन, कोविशील्ड की 80 व कोवैक्सीन की मात्र एक हजार डोज शेष

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से चल रही लड़ाई कमजोर पड़ सकती है। जिले में कोविशील्ड की 80 व कोवैक्सीन की 1000 डोज ही शेष बची है। यह डोज बुधवार को वैक्सीनेशन अभियान के लिए भी अपर्याप्त है। वैक्सीन खत्म होने से वैक्सीनेशन अभियान व महामारी से सुरक्षा का चक्र भी टूटता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

महामारी से सुरक्षा के लिए जिले में वैक्सीनेशन अभियान जोर शोर से चल रहा है। इसके तहत पीजीआई, सिविल अस्पताल, पॉलिक्लीनिक में वैक्सीन लगाई जा रही है। यही नहीं, हर रोज दो से चार शिविर भी लग रहे हैं। यहां रोजाना औसतन 1500 लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही हैं। जिले में अब तक तीन लाख 41 हजार 904 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। शेष आबादी के वैक्सीनेशन के लिए विभाग के पास महज 1080 डोज शेष है। ऐसे में वैक्सीनेशन अभियान व सुरक्षा चक्र टूटने का अंदेशा बना हुआ है। समय रहते वैक्सीनेशन पूरा नहीं होने पर महामारी का खतरा बढ़ सकता है।
स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीनेशन अभियान सफल बनाने के लिए वैक्सीन की जरूरत है। इसके लिए मुख्यालय से और वैक्सीन जारी होने का इंतजार है। वहां से वैक्सीन मिलने पर ही संस्थाओं को इसे अलॉट किया जाएगा। फिलहाल विभाग के पास मुश्किल से एक ही दिन की वैक्सीन बची हुई है। मंगलवार शाम को वैक्सीन के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मुख्यालय के अधिकारियों से ऑनलाइन चर्चा हुई। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई इस चर्चा में वैक्सीन की उपलब्धता व जरूरत पर बातचीत की गई। यहां जिला स्तरीय अधिकारियों ने मुख्यालय के समक्ष वैक्सीन की अपनी मांग रखी। इस पर जल्द ही सुनवाई की उम्मीद है। वैक्सीनेशन अभियान के प्रभारी डॉ. परितेव सिंह सिंह ने कहा कि मुख्यालय को वैक्सीन की मांग भेज दी गई है। फिलहाल 1100 के करीब वैक्सीन की डोज उपलब्ध है। जल्दी ही मुख्यालय से वैक्सीन की खेप आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें