रोहतक। आगामी एक मई से सात मई तक इंडोनेशिया के जकार्ता शहर में एशियन कप सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में होने वाली है। इस चैंपियनशिप में भाग लेने वाली भारतीय टीम में प्रदेश के दो बेटियों पूजा व मनीषा का चयन हुआ है।
हरियाणा सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के सचिव सतबीर सिंह ने बताया कि दोनों सॉफ्टबॉल खिलाड़ी जाट शिक्षण संस्था के महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय की छात्राएं हैं। दोनों खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन होनें पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया साथ ही दोनों खिलाड़ियों को आगामी चैंपियनशिप के लिये शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कोच सोमवीर, सत्यवान चौधरी, योगेश, जतिन, सीमा, अंजलि, प्रियंका और चिराग सांगवान व सुमित पंघाल मौजूद रहे।