फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैग : जिला बार चुनाव को लेकर 25 मार्च को किया जाएगा नामांकन
विज्ञापन

हेडिंग : चौधर तय करेंगे 2410 वकील, 315 वोट और जुड़े, 290 नए
: सातवीं बार जोजो मैदान में, छह बार लड़ा चुनाव, मात्र एक बार उमेश भारद्वाज ने हराया
: पूर्व बार सचिव संजीव बत्रा लड़ेंगे अबकी बार प्रधान का चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हो रहे जिला बार चुनाव को लेकर मैदान सज गया है। निवर्तमान प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो सातवीं बार प्रधान बनने के लिए मैदान में कूद गए हैं। वे पांच बार जीत हासिल कर चुके हैं, केवल एक बार उमेश भारद्वाज के हाथों उनको हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, पूर्व बार सचिव संजीव बत्रा प्रधान पद के लिए जोजो को टक्कर देंगे। साथ ही हरस्वरूप हुड्डा का भी नाम उभरकर आ रहा है।
जिला बार प्रधान लोकेंद्र फौगाट ने बताया कि 20 मार्च को जिला बार कार्यकारिणी की आखिरी मीटिंग हुई। इसमें तय किया गया कि पंजाब एवं हरियाणा बार कौंसिल के नियमों के तहत पांच अप्रैल के बार के चुनाव करवाए जाएं। 25 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 26 मार्च को दोपहर एक बजे तक नामांकनों की जांच होगी। उसी दिन शाम 4 बजे तक नाम वापसी का समय रखा गया है। 5 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। उसी दिन मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन

-------
ओपी चाहर फिर चुनाव अधिकारी, पूर्व विधायक संत कुमार मुख्य पर्यवेक्षक
जिला बार की तरफ से एडवोकेट ओपी चाहर को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि विनोद पाहवा, जयभगवान गुलिया, नरेश सिवाच व जयपाल शर्मा चुनाव अधिकारी बनाया गया है। पूर्व विधायक संत कुमार मुख्य पर्यवेक्षक होंगे, जबकि सोमबीर सांगवान को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

--------
सियासी दलों की नजर, भाजपा वकीलों के बीच पैठ बनाने की जुगत में
जिला बार चुनाव पर सियासी दलों की कड़ी निगाह रहती है। वैसे अब तक बार चुनाव में कांग्रेस समर्थकों का ही दबदबा रहा है। चाहे वकील इस चुनाव को सियासत के नजर से नहीं देखते, लेकिन पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, शादीलाल बतरा, बीबी बतरा, संत कुमार व खुद पांच बार प्रधान वकील होने के साथ-साथ कांग्रेसी भी हैं। ऐसे में भाजपा भी वकीलों के बीच अपनी पैठ बनाने की जुगत में है। मंत्री लगातार अपने समर्थक वकीलों के माध्यम से बार की सियासत पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें