फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन 25 से दिल्ली में
विज्ञापन

रोहतक। आर्य प्रतिनिधि सभी हरयाणा के प्रधान रामपाल आर्य ने बताया कि 25 से 28 अक्टूबर तक दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह आर्यों का महाकुंभ होगा और आर्य समाज को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा एवं दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्वावधान में महाकुंभ आयोजित होने जा रहा है। इसको सफल बनाने के लिए 14 जिलों को प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई। जिसमें सार्वदेशिक सभा के प्रधान सुरेश चंद्र अग्रवाल व प्रकाश आर्य आदि ने कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी। बैठक में महेंद्रगढ़, भिवानी, दादरी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकुला, यमुनानगर, करनाल, मेवात जिलों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा के संरक्षक स्वामी धर्मदेव, उमेद सिंह, कन्हैया लाल आर्य, सुमित्रा आर्या आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें