फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में पब्लिक के प्रॉपर्टी टैक्स को अपनी जेब में डाल रहे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैग : नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में जी8 गोलमाल, आयुक्त ने युवक को साथी सहित नौकरी से हटाया
विज्ञापन

हेडिंग : सीनियर डिप्टी मेयर के पूर्व पीए ने सात लाख का किया गबन, पता चला तो जमा कराए ब्याज सहित रुपये
: नगर निगम आयुक्त ने दोनों को नौकरी से हटाने के दिए निर्देश
: आउट सोर्स कंपनी के माध्यम से नौकरी कर रहे हैं आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। नगर निगम में पब्लिक के पैसे की लूट चल रही है। प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में रसीद काटकर लाखों रुपये कर्मचारियों द्वारा अपनी जेब में डालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो सप्ताह बाद जब मामला पकड़ में आया तो आरोपी ने ब्याज सहित राशि निगम के खाते में जमा करवा दी। निगम आयुक्त आरएस वर्मा ने मंगलवार को पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर मंजू हुड्डा के पीए रहे संदीप व उसके साथी सिकंदर को नौकरी से हटाने के निर्देश दिए हैं। दोनों युवक निजी कंपनी के माध्यम से आउटसोर्स पर रखे गए थे। सिकंदर पर 35 हजार का गोलमाल करने का आरोप रहा।
नगर निगम में पूर्व मेयर रेनू डाबला, सीनियर डिप्टी मेयर मंजू हुड्डा, डिप्टी मेयर अशोक भाटी सहित सभी 20 पार्षदों का पांच साल का कार्यकाल 30 जून को पूरा हो गया था। इसके चलते सीनियर डिप्टी मेयर के पीए रहे संदीप नाम के कर्मचारी को प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में ड्यूटी पर लगाया गया, क्योंकि उस समय 31 जुलाई तक 10 प्रतिशत की छूट की योजना चल रही थी। आरोप है कि टैक्स वसूली के दौरान संदीप ने सात लाख की रसीद काटकर पैसे निगम के खाते में जमा नहीं करवाए। अब निगम द्वारा जब रसीद व जमा पैसे का मिलान किया तो मामला पकड़ में आया। निगम आयुक्त ने तत्काल मामले की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन


ब्याज सहित पैसे जमा कराए निगम ने
दो दिन पहले मामला उजागर होने पर टैक्स ब्रांच में हड़कंप मच गया। ब्रांच के अधिकारियों ने संदीप के परिजनों से संपर्क किया। संदीप के परिजनों को समझाया कि अगर पैसा वापस जमा करवा दिया जाता है तो पुलिस एफआईआर नहीं करवाएंगे। इसके लिए सीनियर डिप्टी मेयर मंजू हुड्डा के पति बिजेंद्र हुड्डा से भी सहयोग मांगा गया। मंगलवार को संदीप ने पैसा निगम के खाते में जमा करवा दिया।

सिकंदर ने जेब में डाले 35 हजार, चार के खिलाफ जांच शुरू
टैक्स ब्रांच ने छूट के दौरान काटी गई रसीद बुक की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जांच में पता चला कि सिकंदर ने भी 35 हजार की राशि जमा नहीं करवाई। उससे भी रिकवरी के प्रयास किए जा रहे हैं।

एक दिन में साढ़े चार करोड़ हुए थे जमा
प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में रसीद बुक को जी8 कहा जाता है। छूट के दौरान भीड़ के चलते हर रोज करीब 100 रसीद बुक खत्म हो जाती थी। काउंटर नंबर 6, 7, 8 अतिरिक्त काउंटर लगाए गए थे। 31 जुलाई को छुट्टी के बावजूद निगम के खाते में एक दिन में साढ़े चार करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स जमा हुआ था।
वर्जन::::::
कर्मचारी संदीप व सिकंदर ने प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच की खिड़की पर रसीद काटकर पैसा निगम के खाते में जमा नहीं कराया था। मंगलवार तक उसने पैसा जमा करवा दिया। इसके बाद दोनों को नौकरी से हटाने के आउटसोर्स कंपनी को दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-आरएस वर्मा, आयुक्त नगर निगम

दो सप्ताह पहले भी पकड़े गए थे दो युवक
निगम की टैक्स ब्रांच ने निजी कंपनी के एक कर्मचारी नील को उसके साथी प्रमोद सहित वार्ड नंबर 3 में अवैध तरीके से प्रॉपर्टी वसूली करते हुए दबोचा था। उनके पास से 7 हजार रुपये की राशि बरामद हुई थी। सिटी पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें