फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो

विज्ञापन
विज्ञापन
एशियन गेम्स के लिए चुने गए 7 पुरुष व 7 महिला जूडो खिलाड़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
देश में एशियन गेम्स को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इसी कड़ी में रविवार को राजीव गांधी खेल परिसर में जूडो खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल हुआ। हरियाणा जूडो एसोसिएशन की देखरेख में हुए इस ट्रायल में सात पुरुष व सात महिला जूडो खिलाड़ियों का चयन हुआ। ये 18 अगस्त से दो सितंबर तक जर्काता में होने वाले एशियन खेलों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

जूडो एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत बामला ने बताया कि महिलाओं के 48 किलोग्राम भार वर्ग में सुचिता, 52 किलोग्राम में कल्पना देवी, 57 किलोग्राम में अनीता ने, 63 किलोग्राम में सोनी बामला, 70 किलोग्राम में गरिमा चौधरी, 78 किलोग्राम में जीना देवी, अधिकतम 78 किलोग्राम में राजविंद्र कौर का प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। पुरुषों के 60 किलोग्राम में विजय कुमार, 66 किलोग्राम में जैसलीन सैनी, 73 किलोग्राम में नरेंद्र, 81 किलोग्राम में हर्षदीप सिंह, 98 किलोग्राम में करणजीत सिंह, 100 किलोग्राम में अवतार सिंह व अधिकतम 100 किलोग्राम में जसविंद्र सिंह शामिल हैं। ट्रायल के दौरान जूडो फेडरेशन आफ इंडिया के वाइस चेयरमैन श्यामलाल त्यागी, जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव मनमोहन जयसवाल, टेक्निकल चेयरमेन एमएन बंघेरा, फेडरेशन के वाइस चेयरमैन टेक्निकल अरूण द्विवेदी, टेक्निकल सचिव मनोहर अंजार, मुख्य कोच भीम अवार्डी व आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट वीरेंद्र यादव, अर्जुन अवार्डी व सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट अकरम शाह व महिला कोच मारिया एमली केरला मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें