फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यात्रियों को पर्यावरण बचाने का भी संदेश देगा रेलवे विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला खास
विज्ञापन

पर्यावरण बचाने का भी संदेश देगा रेल विभाग, लगेगी एलईडी लाइटें
31 मार्च तक रोहतक समेत सभी रेलवे स्टेशनों पर लगवाई जाएंगी एलईडी लाइट
अब जगमग होंगे रेलवे स्टेशन
महबूब अली
रोहतक।
अब रेल विभाग लोगों को पर्यावरण बचाने का भी संदेश देता नजर आएगा। एक ओर जहां सभी रेलवे स्टेशनों पर 31 मार्च से पहले पर्यावरण बचाने के उद्देश्य से एलईडी लाइटें लगवाई जाएंगी। वहीं जगह जगह पर्यावरण बचाने संबंधी स्लोगन भी लिखवाए जायेंगे। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटियां निर्धारित कर दी गई हैं।
यात्रियों की शिकायत रहती है कि रेलवे स्टेशनों पर रात के समय लाइट की उचित व्यवस्था नहीं होती है। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी होती है। कई बार तो लाइट न होने का फायदा बदमाश उठाते हैं। रेलवे स्टेशन से चलते ही यात्रियों के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया जाता है। हालांकि रोहतक रेलवे स्टेशन पर लाइटों की व्यवस्था कुछ हद तक ठीक है। सीपीआरओ रेलवे दिल्ली मंडल नितिन चौधरी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के उद्देश्य से जल्द ही रोहतक के अलावा, भिवानी, सोनीपत, दिल्ली समेत विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर एलईडी लाइटें लगवाई जाएंगी। इसके अलावा लोगों को पर्यावरण बचाने के संबंध में जागरुक करने के लिए जगह जगह स्लोगन भी लिखवाए जाएंगे। साथ ही यात्रियों के पास मैसेज व व्हाट्सएप कर पर्यावरण बचाने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

आगामी 31 मार्च तक सभी रेलवे स्टेशनों व रेल परिसरों में एलईडी लाइट लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। दिल्ली में इसका कार्य शुरु किया जा चुका है। अन्य स्थानों पर भी जल्द ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
-नितिन चौधरी, सीपीआरओ, रेल विभाग, दिल्ली मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें