फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि से गेहूं की फसलों को नुकसान, जायजा लेने खेतों में पहुंचे पटवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओलावृष्टि से गेहूं की फसलों को नुकसान, जायजा लेने खेतों में पहुंचे पटवारी
विज्ञापन

चरखी दादरी।
जिले के विभिन्न भागों में सोमवार सुबह हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई जिससे गेहूं की फसलों में काफी नुकसान होने का अनुमान है। राजस्व विभाग अधिकारियों ने ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों का दौरा करने के लिए प्लान तैयार कर ली है। ओलावृष्टि की सूचना मिलते ही पटवारियों की टीम ने प्रभावित एरिया का जायजा लिया। पटवारी धर्मबीर सिंह ने बताया कि राजस्व विभाग अधिकारी भी गांवों का दौरा करेंगे।
जिले में मौसम अभी साफ नहीं हुआ है। शुक्रवार को हुई बारिश से जहां अनाज मंडी में पहुंची गेहूं व सरसों की फसल में नुकसान हुआ वहीं सोमवार को गेहूं की खड़ी फसल में ओलावृष्टि से कई गांवों में भारी नुकसान हुआ है। शहर के साथ लगते गांवों में हल्की बूंदाबांदी से कटाई व कढ़ाई का कार्य अब ठप हो गया है मौसम में लगातार खराबी बने रहने से किसानों की चिंता कम नहीं हो पा रही है। किसानों का मानना है कि अब तक अप्रैल अंतिम सप्ताह तक मौसम साफ रहने की जरूरत है तभी रबी की फसलों की कटाई व कढ़ाई का कार्य निपटाया जा सकता है।
विज्ञापन

बिगोवा, इमलोटा और भागेश्वरी में ज्यादा ओलावृष्टि
गांव बिगोवा व इमलोटा और भागेश्वरी में भारी ओलावृष्टि से गेहूं की फसल में भारी नुकसान हुआ है। यहां तराईयुक्त जमीन है इस वजह से यहां गेहूं की कटाई का कार्य अक्सर 13 अप्रैल वैशाखी के बाद ही शुरू हो पाता है। अब ओलावृष्टि से इन दोनो गांवों में फसल खेतों में बिछ गया जिससे काफी नुकसान होने का अनुमान है। गांव इमलोटा निवासी एवं सतगामा पदाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि उनके गांव की करीब 500 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसलों में ओलावृष्टि से 40 प्रतिशत तक नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

वर्जन::
::: जल्द ही इन प्रभावित गांवों का दौरा कर फसलों में हुए नुकसान का जायजा लेंगे। कृषि विभाग अधिकारियों को साथ लेकर ओलावृष्टि प्रभावित गांवों का दौरा किया जाएगा।
तहसीलदार, नवनीत कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें