फोटो सहित एसएनजे 2 : एमडीयू की विजेता टीम के साथ खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल।
उत्तरी क्षेत्र की टीम ने पश्चिमी क्षेत्र की टीम को 69 रनों से हराया
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित उत्तरी व पश्चिमी क्षेत्र के क्रिकेट मैच में एमडीयू की उत्तरी क्षेत्र की टीम ने पश्चिमी क्षेत्र की टीम को 69 रनाें से हरा दिया। टीम की सफलता पर एमडीयू रोहतक के खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।
डॉ. ढुल ने बताया कि शुक्रवार को मैच में पहले टॉस जीत कर उत्तर क्षेत्र की टीम ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इसमें उन्होंने 273 रन बनाए और पश्चिमी क्षेत्र की टीम को 274 रनों का लक्ष्य दिया। मैच में एमडीयू के शुभम दहिया ने 115 रन और अभिषेक ने 47 रन बनाए। इसके अलावा उत्तम राठी ने 17 व उत्तम मलिक ने 19 तथा कप्तान सुमित ने 18 रने बनाए। कप्तान ने बेहतर गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए। मैच में नवेंदु शर्मा ने बेहतर गेंदबाजी की और एक कैच पकड़ा। वहीं पश्चिमी क्षेत्र की टीम ने 47 ओवर में 204 रन पर ढेर हो गई। पश्चिम क्षेत्र की टीम से अमन मेहता ने सर्वाधिक रन 47 बनाए। एमडीयू की इस जीत पर संस्थान में खुशी की लहर है। इस पर विवि के कुलपति ने टीम को बधाई दी है। वहीं क्रिकेट कोच मुकेश गोयल ने भी खिलाड़ियों के साथ पूरी टीम को बधाई दी है।