फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड ने बढ़ाई ओपीडी में बाल रोगियों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड ने बढ़ाई ओपीडी में बाल रोगियाें की संख्या
विज्ञापन

रोहतक। तापमान गिरने के साथ ही जिला अस्पताल की बाल रोग विभाग की ओपीडी में मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। यहां प्रतिदिन 200 से 250 मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। इसमें अधिकांश को खांसी, जुकाम, नजला, दमा व निमोनिया की समस्या है। बाल रोग विशेषज्ञ ओपीडी में बढ़ रही मरीजों की संख्या का कारण बच्चों की देखभाल में परिजनों की लापरवाही बता रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जसबीर परमार ने बताया कि इस समय उल्टी, दस्त, डायरिया, टाइफाइड के मरीजों की संख्या काफी कम हो गई है। लेकिन ठंड के कारण होने वाले रोगियों की संख्या बढ़ रही है। सर्दी के चलते जिन बच्चों को सांस लेने में समस्या होती है, उनको आपात विभाग में भांप दिलाई जा रही है। इस पर चार मशीनों का प्रबंध किया हुआ है। परिजनों को चाहिए कि वह अपने बच्चों को सर्दी से बचाएं। बच्चों को टोपी पहनाने के अलावा जुराब, दस्ताने आदि के बिना बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें। एक्सपर्ट ने बताया कि जितने कपडे़ बड़े पहनते हैं उससे एक कपड़ा अधिक बच्चों को पहनाया जाए तो वह सर्दी से बच सकता है। बच्चों को इस मौसम में गर्म सूूप, खिचड़ी, दलिया, दूध आदि खाने-पीने को दें। इसके अलावा कान में दर्द होने पर बच्चे की जांच इएनटी के डॉक्टर से कराएं, न कि बच्चे के कान में गर्म करके तेल डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें