फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार से हर वर्ग हताश : ओमप्रकाश चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सरकार से हर वर्ग हताश : ओमप्रकाश चौटाला
विज्ञापन

बाढड़ा।
बाढड़ा क्षेत्र ने कभी गुलामी और प्रताड़ना को बर्दाश्त नहीं किया है। प्रदेश की भाजपा सरकार से हर वर्ग हताश है और अब सरकार की विदाई का जनता इंतजार कर रहा है। ये विचार इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने बाढड़ा उपमंडल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। वे रविवार देर शाम इनेलो प्रेस प्रवक्ता राजेंद्र सिंह हुई के आवास पर कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार की लचर कार्यप्रणाली से इसको सत्ता में लाने वाले न कार्यकर्ता खुश है और न ही अफसर। इस दौरान कुछ बुजुर्गों ने उनके सामने पेंशन लेने में आ रही समस्याएं भी रखी। इस पर उन्होंने कहा कि कुछ दिन सब्र कर लो, इसके बाद अधिकारी समस्याओं को दूर करने उनके घर भेजे जाएंगे।
उन्होंने कहा कि वह किसी व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं बल्कि इस क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार देने के नाम पर जेल भेजे गए हैं, लेकिन जनता ने इनेलो पार्टी को और ज्यादा मजूबत बना दिया है। चौटाला ने कहा कि मौजूदा सरकार द्वारा की जा रही सभी भर्तियों की परीक्षाएं लीक होने की सूचनाओं से प्रतिभावान प्रतिभाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने मनोहर सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि नौकरी देना तो दूर भाजपा तो प्रदेशवासियों से नौकरियां छीनने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इनेलो राज में बाढड़ा सहित प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिला लेकिन विकास रोजगार, बिजली पानी सहित हर मामले में उपेक्षा बरती जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से जनाधार बढ़ाने में जुट जाएं। बाढड़ा क्षेत्र में पहुंचने पर पूर्व चेयरमैन विजय पंचगावां व राजेंद्र हुई की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानी महाशय मंसाराम की जीवनी व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर इनेलो जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका, पूर्व विधायक कर्नल रघबीर छिल्लर, पूर्व विधायक रणबीर मंदौला, इनेलो हलकाध्यक्ष महेंद्र शास्त्री, महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष सुदेश ढिल्लो, ऋषिपाल उमरवास, रामौतार बाढड़ा, इनेसो हलकाध्यक्ष विजय श्योराण, मा. जैनपाल सिंह, विकास मिश्रा, तेजवीर श्योराण, संदीप सिरसली, हरपाल हंसावास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आदमपुर बस स्टैंड पर रविवार देर शाम इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। इस दौरान इनेलो बुद्घिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विजय सांगवान ने बताया कि आदमपुर के सबसे बुजुर्ग जुगलाल पुनियां (107) व निंबो देवी(107) ने ओमप्रकाश चौटाला को आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया कि ओमप्रकाश चौटाला ने वृद्ध किसान नेता जुगलाल पुनिया को पगड़ी भेंट करके सम्मानित किया। चौटाला ने कहा कि क्षेत्र की जनता से उन्हें जो प्यार व समर्थन उन्हें मिल रहा है इसे वो सूद सहित लौटाएंगे। इस मौके पर देवकराम दूधवा, धूपसिंह डाढ़ी बाना, पहलवान ईश्वर सिंह, सूरजभान पटवारी, जिले सिंह बलकरा, सुबेदार धर्मेन्द्र, सत्यपाल आर्य, अजीत नौसवा, लीलूराम, छंगाराम, दिनेश शास्त्री, दयानंद दातौली, गुलजारी, पूर्व सरपंच मास्टर टेकराम आर्य मंदौला, अनिल चंदेनी, नरेश कलियाणा, सोमबीर, रामफल, आचार्य ऋषिपाल, रूपराम, महिपाल प्रधान, रणबीर पूर्व सरपंच घसौला, देशराम, शेर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें