नंदीशाला में चारा दान करने के लिए आगे आएं सामाजिक संगठन : डीसी
चरखी दादरी।
अग्रसेन धर्मशाला के समीप स्थापित नंदीशाला में अग्रवाल सभा ने गोवंश के लिए सवामणि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त विजय कुमार सिद्प्पा ने शिरकत की जबकि अध्यक्षता गोभक्त जगदीश आदमपुरिया ने की। उपायुक्त वीके सिद्प्पा ने बताया कि शहर को लावारिस गोवंशों से मुक्त करने के लिए नंदीशाला का निर्माण कराया गया है। उन्होंने बताया कि सामाजिक संस्थाओं के इस तरह के आयोजनों से प्रशासन को व्यवस्थाएं बनाने में काफी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है। उन्होंने नंदीशाला में सहयोग के लिए अग्रवाल सभा की प्रशंसा करते हुए अन्य सामाजिक संगठन व सामाजिक व्यक्तियों से सहयोग करने के लिए अनुरोध किया।
अग्रवाल सभा के प्रधान बलराम गुप्ता ने उपायुक्त के सामने नंदीशाला में टीन शेड का निर्माण कराने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि टीन शेड लगने से ठंड, धूप, बारिश से इन गोवंशों का बचाव हो जाएगा। पार्षद विरेंद्र ने अमेरिकन सांड व देसी सांड व छोटे बछड़ों के लिए अलग-अलग बाडे व उपचार हेतु डॉक्टरों का प्रबंध करने की मांग की। प्रधान बलराम गुप्ता ने बताया कि नंदीशला में पशुचारा के प्रबंध में योगदान देने के लिए सभा शहरवासियों को भी प्रेरित कर रही है। इस मौके पर दीपक, भारत भूषण बिठलिया, विजय कानेजर, प्रवीन बिंदल, बजरंग सिंगल, रवि ऐरन, अनिल सिंगल, कुलदीप गर्ग, बाबू ईश्वर चंद्र गुप्ता, बिशंभर देवसरिया, कैलाश रिटोलिया, रेखराज देवसरिया, दीपिका मितल, प्रवीन बिंदल, बजंरग सिंगला, रवि ऐरन, अनिल सिंगला, कुलदीप गर्ग, पवन दिल्लीवान, नवल बधवानिया, मितेश कान्होरिया, मुकेश डेरोलिया, महेन्द्र ऐरन, भारत भूषण, मुकेश बंसल, राजकुमार गोयल, अरुण सर्राफ, सुरेश ऐरन, श्रवण गुप्ता, विजय कौशिक, अनुराग गुप्ता, सुमित, लच्छी, राजबीर आदि सामाजिक संगठनों से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित थे।