फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुड़िया में एक ही रात छह महिलाओं की कटी चोटी, लोग टोटकों की शरण में

विज्ञापन
विज्ञापन
बुड़िया में एक ही रात छह महिलाओं की कटी चोटी, लोग टोटकों की शरण में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। एक ही रात पांच महिलाओं की चोटी क्या कटी बुड़िया के लोग खौफजदां हो गए हैं। इससे बचने के लिए ये टोटकों की शरण में चले गए हैं। लोगों ने जहां घरों के बाहर नीम, हरी मिर्च और नींबू लटकाने शुरू कर दिए है। वहीं शुक्रवार रात को बुड़िया में लोगों ने रात को ठीकरी पहरा दिया। हालांकि पुलिस सभी मामलों को केवल अफवाह मान रही है। अभी तक किसी भी मामले की न तो पुलिस के पास शिकायत आई है और न ही कोई केस दर्ज किया गया।
यहां-यहां कटी चोटियां
बुड़िया क्षेत्र के गांव मेहर माजरा की सुशीला शनिवार सुबह अपने गुहारे से उपले लेकर घर आ रही थी। उसका कहना है कि, रास्ते में चलते-चलते उसे चोटी खिंचने का अहसास हुआ और पीछे मुड़कर देखा तो सिर के बालों की चोटी जमीन पर पड़ी हुई थी और पीछे कोई नहीं था। बुड़िया की 32 वर्षीय देवेंद्र कौर शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपने घर में रसोई का काम कर रही थी। उसका कहना है कि, इसी दौरान उसे लगा कि किसी ने चोटी खींची हैं और इतने में देखा चोटी कट गई। जगाधरी की रूपनगर कॉलोनी में संतोष शर्मा का कहना है कि, शनिवार सुबह मंदिर से पूजा करके घर लौटी थी। उसकी पुत्रवधू कपड़े प्रेस कर रही थी, तभी घर की घंटी बजी तो संतोष ने गेट खोला तो उसके पति आए थे। पति को पानी देकर जैसे ही वह सोफे पर बैठी तो उसे झटका लगा और उसके बाल कटे हुए मिले। भगवानगढ़ निवासी आदिहसन ने बताया कि वह बरामदे में सोई हुई थी। जब उसकी आंख खुली तो देखा उसकी चोटी कटी हुई थी। उधर, रादौर के जाट नगर में घर के बाहर सब्जी काट रही पिंकी देवी की चोटी कट गई। जिसके बाद वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन

रात को दे रहे पहरा
बुड़िया क्षेत्र में अब तक छह महिलाओं की चोटी कटने के मामले सामने आ चुके हैं। जिससे क्षेत्र के लोग दहशत में है। लोगों ने जहां घरों के बाहर नीम, नींबू व हरी मिर्च लगाकर टोटके करने शुरू कर दिए है। वहीं रात को टॉर्च और लाठियों के सहारे पहरा भी दे रहे है। उधर चोटी कटने के मामलों को बुद्धिजीवी अफवाह बता रहे हैं। वहीं मनोचिकित्सक और डाक्टर इसे मास हिस्टिरिया कह रहे हैं।
रादौर में सब्जी काटने के दौरान कटी चोटी
रादौर। जाट नगर रादौर में शनिवार को अज्ञात ने घर में बैठी एक महिला की चोटी काट दी। चोटी कटने के बाद महिला बेहोश हो गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना रादौर प्रभारी ने मौके पर आकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

प्रभावित महिला पिंकी देवी ने बताया कि दोपहर को वह अपने घर में बैठी हुई सब्जी काट रही थी। इस दौरान उसकी बेटी नहा रही थी, तभी अचानक किसी ने पीछे से आकर उसकी चोटी काट दी। इसके बाद वह बेहोश हो गई। उसकी बेटी ने मामले की सूचना अपने पिता संजय कुमार को दुकान पर दी। संजय कुमार घर आए और पड़ोसियों की मदद से पिंकी देवी को अस्पताल ले जाया गया रादौर में किसी महिला की चोटी कटने की यह पहली वारदात है। इससे महिलाओं में भय का माहौल बना हुआ है। उधर, थाना रादौर प्रभारी शीशपाल वालिया ने बताया कि सूचना मिलते ही वह जाट नगर में मौके पर पहुंचे थे। जांच में पाया गया कि कोई भी व्यक्ति किसी ने इस दौरान कॉलोनी में नहीं देखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें