फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय बचाओ नारे को कलंकित कर रही है भाजपा : संत गोपालदास

विज्ञापन
विज्ञापन
गाय बचाओ नारे को कलंकित कर रही है भाजपा : संत गोपालदास
विज्ञापन

चरखी दादरी। आर्य समाज मंदिर में गोचर भूमि मुक्ति आंदोलन के संयोजक संत गोपालदास ने कहा कि देश नशा मुक्त व गोयुक्त हो इसके लिए उनका प्रयास जारी रहेगा।
चरखी दादरी में शुक्रवार को गोसेवकों की राज्य स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज किसान की थाली में अनाज नहीं है, रक्षक ही भक्षक बनते जा रहे हैं। गाय के नाम पर करोड़ों डकारे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोचर भूमि मुक्त कराने के लिए अब जनमत संग्रह करवाने की जरूरत बनने लगी है। सुभाष बराला प्रकरण के सवाल में संत गोपालदास ने कहा कि भाजपा सरकार बेटी बचाओ व गाय बचाओ के नारे कलंकित कर रही है। सरकार अपनी ईमानदारी का बोर्ड लगा रही है। आने वाले समय में दूध का दूध व पानी का पानी होगा। उन्होंने कहा गाय सबकी है। इसलिए गाय को सत्ता के लिए इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने गोभक्तों से आह्वान किया अगर कोई गोवंश सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त होता है तो मंत्री, विधायक व प्रशासन की दयाधर्म की अर्थी उसकी चौखट तक ले जाएंगे। संत ने कहा कि चरखी दादरी वासियों के साहस को देखते हुए ऐसा लगता है यहां आने वाले समय में बड़े बदलाव की आहट दस्तक देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संत गोपालदास ने कहा कि चरखी दादरी की जनता में दमखम को देखते हुए यहां बड़ा संगठन खड़ा करने की जरूरत है। यहां की जनता में गाय के प्रति विशेष प्रेम एवं श्रद्धा है। ऐसे में क्षेत्र की जनता का सहयोग अपेक्षित है।
इस अवसर पर मनोज आर्य, संदीप, संजीव गोदारा, अजीत, संजीव मंदोला, विक्रम ङ्क्षसह, कुलदीप गांधी, भूपेंद्र, डॉ.आरएन यादव, विकास फौगाट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें