फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुगाड़ के भरोसे सेक्टर-3 पावर का एरिया, 10 दिन में आएगा नया ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
जुगाड़ के भरोसे सेक्टर-3 पावर का एरिया, 10 दिन में आएगा नया ट्रांसफार्मर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर के सेक्टर-3 स्थित 132 केवी के पावर हाउस का एरिया अगले 10 दिन जुगाड़ के भरोसे चलेगा। क्योंकि नया ट्रांसफार्मर आने में एक सप्ताह से ज्यादा का समय लगेगा। तब तक निगम ने सेक्टर-3 के एरिया को भालौठ, ऑफिसर कॉलोनी और सेक्टर-1 के फीडर से जोड़ा है। सेक्टर-3 के बाकी के क्षेत्र, जसबीर कॉलोनी और बोहर गांव के एरिया को स्पेशल लिंक लाइन से जोड़ा गया है। विभाग का दावा है कि शाम को 7 से 11 बजे के बीच में ही थोड़ी बहुत परेशानी आएगी। लोड बढ़ने पर एक या दो घंटे का ही कट लगेगा।
बता दें कि मंगलवार की शाम सेक्टर-3 स्थित पावर का मुख्य ट्रांसफार्मर धमाके के साथ जल गया था। इसके चलते सेक्टर-3, कबीर कॉलोनी, रामगोपाल कॉलोनी से लेकर शीला बाईपास के एरिया में बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। बुधवार शाम तक निगम ने एरिया को तीन से चार भाग में बांटा कर आसपास के फीडरों से जोड़ा। जसबीर कॉलोनी में तो रात 11 बजे बिजली आ सकी। हालांकि वीरवार को दिन में सप्लाई चालू रही। दिन में एक दो बार जरूर सप्लाई बाधित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली सप्लाई को लेकर लोगों को परेशानी नहीं होने देंगे। ज्यादातर एरिया को आसपास के फीडरों से जोड़ दिया गया है। केवल सेक्टर-3, जसबीर कॉलोनी और बोहर गांव का एरिया बचा है। उसे स्पेशल लिंक लाइन से जोड़ा जा रहा है। शाम को 7 से 11 बजे के बीच में लाइन पर दबाव बढ़ जाता है। इस अवधि में थोड़ी बहुत दिक्कत आएगी। 10 दिन में नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा।
एसके बंसल, एसई, बिजली निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें