मौलिक मुख्य अध्यापकों के पद खत्म करने का किया विरोध
नारनौल। हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन की बैठक बुधवार की देर शाम नेताजी सुभाषचंद बोस पार्क में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान वीर विक्रम भालोठिया ने की। राज्य उपप्रधान डा. लालचंद ने 2352 मौलिक मुख्य अध्यापकों के पदों को खत्म करने तथा शेष बचे 3198 को पूरे कार्य भार के साथ स्थानांतरित करने का विरोध किया।
बैठक में भविष्य में की जाने वाली कार्रवाई पर विस्तार से चर्चा की गई। नारनौल के खंड प्रधान अशोक सोनी ने बताया कि 17 जुलाई को राज्य प्रधान रमेश मलिक के नेतृत्व में राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी शिक्षा मंत्री तथा एसीएस पीके दास आदि से इस बारे में मिले। लेकिन वहां से पूर्व की तरह केवल आश्वासन ही मिला। अब यूनियन ने यह फैसला लिया है कि उपायुक्त, विधायक तथा मंत्री आदि के जरिए मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को ज्ञापन दिए जाएंगे। इसकी शुरुआत 19 जुलाई को उपायुक्त को उनके आवास पर मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे गए। बैठक में सभी मौलिक मुख्य अध्यापकों ने कहा कि वे इस अन्याय को कदापि सहन नहीं करेंगे तथा जरूरत पड़ी तो से सामूहिक अनशन भी करेंगे। ज्ञापन देने वालों में सुधीर कुमार, दयानंद, सतपाल, अनिल कुमार, सुनिल कुमार, तिलकराज गांधी, देवेन्द्र सिंह, सुभाष कश्यप, सुरेश यादव, विजय कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, आनंद जोशी, सत्यप्रकाश, ओमबीर सिंह, सुनील दत्त तथा निरंजनलाल आदि मौलिक मुख्य अध्यापक उपस्थित थे।