फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबका साथ-सबका विकास की नीति से चलाई जाएगी वैश्य संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सबका साथ-सबका विकास की नीति से चलाई जाएगी वैश्य संस्था
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। वैश्य संस्था में सोमवार को नवनिर्वाचित गवर्निंग बॉडी की पहली बैठक बुलाई गई। संस्था के पदाधिकारियों ने सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। इसके बाद कांफ्रेंस हॉल में बैठक की। सभी ने एक-दूसरे को परिचय दिया और स्कूल-कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को भी शिक्षा में सुधार के दिशा-निर्देश दिए गए।

वैश्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन के कांफ्रेंस हाल में प्रधान विकास गोयल ने कहा कि संस्था के हितों को लेकर कार्य किया जाएगा। किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। समाज के प्रबुद्ध लोगों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से संस्था को आगे बढ़ाया जाएगा। संस्था के अंदर जो भी नियुक्तियां होंगी वह मेरिट के आधार पर की जाएंगी।
विज्ञापन


सबका साथ-सबका विकास की भावना से काम करना होगा। महासचिव चंद्र गर्ग ने कहा कि संस्था के स्कूल-कॉलेजों में छात्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। बैठक में मौजूद स्कूल-कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से भी आह्वान किया गया कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा। शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए गवर्निंग बॉडी की तरफ से हर संभव सहयोग किया जाएगा। शिक्षा को लेकर कोई भी लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन


इस मौके पर उप प्रधान संजय सिंगला, सहसचिव कैलाश जैन, कोषाध्यक्ष पवन कुमार, पवन कुमार गोयल, आदिश जैन, आनंद जैन, अनिल कुमार, मदनलाल, मनीष जैन, मुन्नीलाल गर्ग, राजेश जिंदल, रामधन, प्राचार्य डॉ. आरके गुप्ता, राधेश्याम गर्ग और सहायक हरिनारायण दूबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें