फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

406 बेटिकट यात्रियों से 1 लाख 44 हजार वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
रेलवे जंक्शन पर मंगलवार को मंडल वाणिज्य प्रबंधक के नेतृत्व में आई टीम ने 406 बेटिकट यात्रियों से एक लाख 44 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। रेलवे की ओर से एकसाथ की गई कार्रवाई से बेटिकट यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। लोग कार्रवाई से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। जानकारी मुताबिक रेलवे जयपुर मंडल के वाणिज्य प्रबंधक हरफूल चौधरी मंगलवार सुबह टीम के साथ रेवाड़ी जंक्शन पहुंचे। यहां उतरते ही टीम ने जंक्शन पर आने वाली गाड़ियों से निकलने वाले यात्रियों की टिकट जांचनी शुरू कर दी। टीम के सभी लोग रेलवे जंक्शन के हर कोने में खड़े हो गए। रेलवे की इस कार्रवाई से बेटिकट यात्रियों की हालत खराब हो गई। यात्री बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। शाम तक चली कार्रवाई में 406 बेटिकट यात्रियों से एक लाख 43 हजार 450 रुपये वसूले गए।

आगे भी चलती रहेगी कार्रवाई
कार्रवाई में 44 टीटी एवं 15 आरपीएफ के जवान भी शामिल थे। इस दौरान रेलवे के चप्पे-चप्पे पर जांच चली। सुबह करीब नौ बजे से चली जांच शाम पांच बजे तक चलती रही। यहां आए डीसीएम हरफूल चौधरी ने बताया कि इस तरह की जांच रेलवे करता रहता है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई चलती रहेगी, जिससे बेटिकट यात्रियों पर काबू पाया जा सके। इसी टीम ने गत माह भी रेलवे जंक्शन पर जांच की थी। दो दिन तक चली कार्रवाई में करीब ढाई लाख रुपये वसूला गया था। इस दौरान बेटिकट यात्रियों के अतिरिक्त गंदगी फैलाने वालों, पटरी पार करने वालों पर भी कार्रवाई की गई। लेकिन इस बार बेटिकट यात्रियों को ही अधिक निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे की टीम ने मंगलवार को 406 बेटिकट यात्रियों पर कार्रवाई कर करीब एक लाख 44 हजार रुपये वसूले। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। -राजेश भार्गव, एसएस कॉमर्शियल, रेवाड़ी जंक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें