फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में तोड़फोड़ और मारपीट के आरोप में 11 नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
बस में तोड़फोड़ और मारपीट के आरोप में 11 नामजद
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव घसौला अड्डे पर रोडवेज बस में तोड़फोड़ और मारपीट करने पर मामले में सदर थाना पुलिस ने 11 नामजद व कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। दादरी रोडवेज वर्कशॉप मैनेजर राजसिंह अहलावत ने बस में तोड़फोड़ करने व मारपीट करने की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार को कादमा से झोझू कलां के रास्ते एक रोडवेज बस दादरी आ रही थी। गांव घसौला के समीप कुछ युवकों ने बस को रुकवा लिया था और दोनों खिड़कियों से इसमें सवार हो गए थे। इन युवकों ने बस में बैठे कुछ युवकों को चोटें भी पहुंचाई थी। इनके हमले में दो युवकों को चोटें आई थीं और उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मामले की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। इससे पहले हमलावर युवकों ने बस के शीशें भी क्षतिग्रस्त कर दिए थे। रोडवेज डब्ल्यूएम राजसिंह अहलावत ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस में दर्ज करवाई थी। इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने राकेश, टिंकू, राकेश, हितैष, सोनू, आशीष, संजीत, प्रदीप, अरविंद, अनुराग व मंदौली निवासी अंकित सहित कुछ अन्य पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें