फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा और खेल में अव्वल छात्रों को नांदल खाप करेगी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। बोहर गांव स्थित नांदल भवन में सोमवार को मासिक हवन और सत्संग हुआ। अध्यक्षता नांदल खाप के प्रधान ओमप्रकाश नांदल ने की। सुखवीर दहिया ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ इसका शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि हवन और सत्संग में भाग लेने से भगवान प्रसन्न होते हैं। कृष्ण शास्त्री ने सत्यार्थ प्रकाश का हवाला देते हुए भगवान की सत्ता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि भगवान ही संसार का निर्माता है और कर्मों के अनुसार इंसान को फल देता है। उन्होंने आर्य समाज के नियमों का विस्तार से उल्लेख किया तथा उन्हें अपनाने पर जोर दिया। समाजसेवी डॉ. रूपेश कुमार आर्य ने सत्संग का महत्व समझाया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आर्य समाज के सत्संग ने पटवारी फूल सिंह का जीवन बदल दिया और भगत फूल सिंह के नाम से प्रसिद्धि मिली। कन्या गुरुकुल और अब खानपुर कन्या विश्वविद्यालयों के कारण उनका नाम अमर हो गया। लड़कियां ही समाज की निर्माता हैं तथा बच्चों और परिवार को संस्कारी बनाती हैं। नांदल खाप प्रधान ओमप्रकाश नांदल ने बताया कि खाप के सभी 54 गांवों में लड़के तथा लड़कियों को शिक्षा, खेलों और उच्च नौकरियों में विशेष उपलब्धियां पाने पर उन्हें नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।

बारहवीं कक्षा में अपने गांव में प्रथम रहने वाले विद्यार्थी को 1500 रुपये और दूसरे स्थान वाले को 1100 रुपये दिए जाएंगे। गांव के सरकारी स्कूल की प्रथम लड़की को 500 रुपये से सम्मानित किया जाएगा। सभी उत्कृष्ट छात्रों को 20 अक्तूबर को नांदल खाप मिलन समारोह के दिन प्रतिभा सम्मान करके उन्हें मान पत्र दिया जाएगा। इंजीनियर अशोक नांदल ने आर्य यज्ञशाला और पुस्तकालय निर्माण के लिए 51000 रुपये दान देने की घोषणा की।
विज्ञापन


इस मौके पर शीशपाल शास्त्री, सरपंच अजयपाल नान्दल, कृष्ण कालिया, डॉ. रूपेश कुमार, डॉ. सुरेश भोपान, धनीराम आर्य, अजय नांदल, विकास, जय सिंह नांदल, ओमप्रकाश, बनी सिंह नांदल, राज सिंह, रामचंद्र, सतपाल गुलिया, सतीश कौशिक, नीकू नांदल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें