फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजी की पहली ही मेरिट पर संशय, कॉलेजों के पास नहीं है छात्रों का रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। कॉलेजों में बुधवार को लगने वाली यूजी प्रथम वर्ष की पहली ही मेरिट पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। आवेदन करने की अवधि खत्म होने के चार दिन बाद भी उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों को छात्रों का रिकार्ड ही मुहैया नहीं कराया है। जब तक कॉलेज छात्रों के रिकार्ड को वैरीफाई नहीं करेगा तब तक विभाग भी मेरिट तैयार नहीं करेगा। ऐसे में यूजी की पहली मेरिट कल लगेगी या फिर नहीं, इस बारे में कॉलेज भी असमंजस की स्थिति में हैं।

दरअसल, उच्चतर शिक्षा विभाग ने यूजी प्रथम वर्ष के सरकारी के साथ-साथ एडिड और प्राइवेट कॉलेजों में पहली बार ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू की थी। 30 जून तक आवेदन करने की अंतिम तिथि थी और पहली मेरिट 5 जुलाई को लगनी है। आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद विभाग की तरफ से कॉलेजों में छात्रों का रिकार्ड भेजना था। इस रिकॉर्ड को कॉलेज वैरीफाई करेगा। रिकार्ड में देखा जाएगा कि किसी छात्र ने नाम-पता या अन्य जानकारी गलत तो नहीं दी। कॉलेजों की तरफ से वैरीफाई होने के बाद विभाग उसकी मेरिट तैयार करेगा।
विज्ञापन


आवेदन की अंतिम तिथि को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक कॉलेजों के पास छात्रों का कोई रिकार्ड नहीं भेजा गया। कॉलेजों को यह तक नहीं पता चल रहा है कि उनके यहां छात्रों ने आवेदन ठीक भरे हैं या फिर नहीं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि शेड्यूल के अनुसार, 5 जुलाई को मेरिट लगनी है और मात्र आज यानी मंगलवार का दिन बाकी है।

यदि विभाग मंगलवार दोपहर तक भी रिकार्ड उपलब्ध करा देता है तो भी बुधवार को मेरिट लगना संभव नजर नहीं आ रहा। हालांकि कॉलेजों की तरफ से विभाग को बार-बार रिमाइंडर भेजे जा रहे हैं। अब देखना यह है कि यूजी की पहली ही मेरिट शेड्यूल के अनुसार लग पाती है या फिर नहीं?

तीन दिन बाद भी नहीं शुरू हुए द्वितीय और तृतीय वर्ष के दाखिले
यूजी द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों को 1 जुलाई से दाखिले के लिए ऑफलाइन आवेदन करने थे। विभाग की तरफ से दिशा-निर्देश दिए गए थे कि कॉलेजों को 1 जुलाई तक पुराने छात्रों का रिकार्ड दे दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद कोई भी छात्र कॉलेजों के पोर्टल के माध्यम से चालान निकालकर अपना आवेदन फार्म जमा कर सकता था। सोमवार शाम तक भी पुराने छात्रों का रिकार्ड ही नहीं भेजा गया। कॉलेजों में पहुंचे रहे पुराने छात्रों को इसी वजह से बिना प्रवेश फार्म जमा कराए ही लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें