फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 40 क्विंटल गेहूं और डेढ़ सौ क्विंटल जौ बिक्री के लिए पहुंचा, खरीद आज से

Tue, 01 Apr 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
31सीटीके04- मंडी में एक दिन पहले बिक्री के लिए पहुंचा गेहूं।
विज्ञापन
सांपला। सरकार ने एक अप्रैल से गेहूं, जौ और चने की खरीद शुरू करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय से एक दिन पूर्व ही फसल मंडी में पहुंचनी शुरू हो गई। मंडी में 40 क्विंटल गेहूं और डेढ़ सौ क्विंटल जौ बिक्री के लिए पहुंचा। खरीद सोमवार से शुरू होगी।
विज्ञापन

सरकारी आदेशों के तहत फसलों की खरीद में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने की बात कही गई है। मंडी से फसल उठने के 48 घंटे में किसानों के खाते में सीधा भुगतान किया जाने के भी आदेश हैं। इससे इतर सरसों की आवक व खरीद के बाद किसानों को अब भुगतान का इंतजार है।
इस बार जिले में एक लाख पांच हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल की बिजाई की गई। कृषि विभाग और किसानों को बंपर पैदावार की उम्मीद है। कृषि विभाग ने जिले में इस बार गेहूं का उत्पादन 492370 मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा है। जबकि सरसों का लक्ष्य 24654 मीट्रिक टन है। जो 2550 मीट्रिक होने की उम्मीद है। यह पिछले वर्ष से अधिक उत्पादन माना गया है। सभी मंडियों में बुधवार से खरीद शुरू हो जाएगी। गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल चने का 5650 रुपये प्रति क्विंटल और सरसों का 5950 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। मंडी में 10 अप्रैल तक गेहूं की आवक बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सांपला अनाज मंडी में इस बार वेयरहाउस और हेफेड की ओर से गेहूं की खरीद की जाएगी। मार्केट कमेटी सचिव कविता ने बताया कि मंडी में खरीद की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें