फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 40 रक्तदाताओं ने पंजीकरण कराया, 27 यूनिट रक्त एकत्रित

विज्ञापन
चमनपुरा ​​स्थित सैनी धर्मशाला में अमर उजाला की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को सम्
विज्ञापन
रोहतक। अमर उजाला फाउंडेशन और हम और आप वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सैनी धर्मशाला चमनपुरा में रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 18 से 50 वर्ष आयु के 27 रक्तदानियों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

शिविर में एक मां खुद अपने बेटे को रक्तदान कराने के लिए शिविर पहुंची। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उद्योगपति नवीन जैन पहुंचे। रक्तसेवक भारत भूषण की भांजी मुस्कान नारंग की पहली पुण्यतिथि पर शिविर का आयोजन किय। इस दौरान 40 रक्तदाताओं ने पंजीकरण कराया और 27 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। चार युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया। मुख्य अतिथि नवीन जैन व समाजसेवी सुभाष गुप्ता ने रक्तदानियों को हेलमेट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सैनी धर्मशाला संचालक राम नारायण सैनी ने रक्तदान शिविर में पूरा सहयोग दिया। इस मौके पर सुंदर जेटली, धमल फौजी, पूनम, इंदु मानिक, अरुण, वीरमणि, चिराग व बेरी मौजूद रहे।


इन्होंने किया पहली बार रक्तदान
रक्तदान किसी का जीवन बचा सकता है इसी सोच के साथ पहली बार रक्तदान किया। रक्तदान करके बहुत ज्यादा खुशी हो रही है।
- प्रियांशु, छात्र

रक्तदान का मन अचानक से बना। पत्नी ने कहा तो हम साथ ही चले आए। पत्नी का हीमोग्लोबिन कम था, वह रक्तदान नहीं कर पाईं। मुझे रक्तदान करके अच्छा महसूस हो रहा है।
विज्ञापन

- प्रदीप सैनी, व्यापारी

पहले भी रक्तदान का प्रयास किया था, लेकिन कुछ न कुछ समस्या के कारण रक्तदान नहीं कर पाया। स्मृति के लिए रक्तदान करते हुए सेल्फी भी संजोकर रखी है।
- विजेंद्र, कर्मचारी

बहुत अच्छा लग रहा है। मेरे दोस्त रितेश से प्रेरित होकर रक्तदान किया। दोस्त ने आज 50वीं बार रक्तदान किया है। उसी की वजह से मुझे भी रक्तदान करने की इच्छा हुई।
विज्ञापन

- अंकित, छात्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें