फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गांव उच्चत में ग्रामीणों को वितरित किए 370 फलदार पौधे

विज्ञापन
फोटो संख्या:59- कृ​​षि विज्ञान केंद्र  की ओर से गांव उच्चत में ग्रामीणों  को पौध वितरित करते कृ
विज्ञापन
कनीना। कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ की ओर से अनुसूचित जाति उप परियोजना जोधपुर के अंतर्गत मंगलवार को गांव उच्चत में 370 फलदार पौधे वितरित किए।
विज्ञापन

केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने किसानों को अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पौधे ने केवल फल ही देते है बल्कि पर्यावरण की दृष्टि से भी सहायक होते हैं।
पौध रोग वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र यादव ने पौधे लगाने के लिए गड्ढे बनाने की विधि, उसमें खाद की मात्रा, दीमक व बीमारियों की रोकथाम और उचित मात्रा में पानी के प्रबंधन आदि विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने किचन गार्डन के साथ किसानों को ज्यादा से ज्यादा फलदार पौधे लगाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. राजपाल यादव ने किसानों को मिट्टी एवं पानी की जांच की उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने संतुलित मात्रा में खादों के इस्तेमाल करने की सलाह दी। इस दौरान किसानों को 370 अमरूद, नींबू के पौधे वितरित किए गए। गांव के सरपंच कुलदीप ने केंद्र के सभी वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें