फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वर्कशॉप का ताला तोड़कर 3.66 लाख की नकदी चोरी

Sun, 07 Jun 2026 05:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
50-बहुअकबरपुर गांव के नजदीक बने सर्विस स्टेशन में चोरी करते युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद। स्रोत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। हिसार रोड स्थित बहुअकबरपुर गांव के पास एक वाहन एजेंसी की वर्कशॉप में चोरी का मामला सामने आया है। चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे और काउंटर में रखी 3.66 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। मामले में बहुअकबरपुर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जींद के ब्राह्मणवास गांव निवासी एवं निजी वाहन एजेंसी की सर्विस ब्रांच के जीएम शिवकांत शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्कशॉप में धीरज कुमार कैशियर के रूप में कार्यरत है। पांच जून को ड्यूटी समाप्त होने के बाद सभी कर्मचारी घर चले गए थे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सिक्योरिटी गार्ड अनिल ने फोन कर वर्कशॉप का ताला टूटा होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर सामान बिखरा मिला और काउंटर से 3.66 लाख रुपये गायब थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए हैं। पुलिस उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

50-बहुअकबरपुर गांव के नजदीक बने सर्विस स्टेशन में चोरी करते युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद। स्रोत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें