फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 50 साल पुरानी बाग वाली गली का बंद रास्ता बना परेशानी

Sun, 07 Jun 2026 05:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। वार्ड-20 में 50 साल पुरानी बाग वाली गली का बंद रास्ता जनता के साथ प्रशासन की भी परेशानी बन गया है। शनिवार रात प्रशासन की एक टीम रास्ता खुलवाने पहुंची। यहां रात दस बजे बाद तक भी हंगामे की स्थिति बनी रही। शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल भी मौजूद रहा। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मामले में कुछ भी कहने से परहेज बरता है।
विज्ञापन

वार्ड पार्षद प्रवीण कौशिक ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर 50 साल पुरानी बाग वाली गली को अवैध रूप से बंद करने का मामला उठाया है। पार्षद ने आरोप लगाया कि कुछ व्यक्तियों ने बिना पैमाइश और नगर निगम की अनुमति के ईंट-रेत डालकर गली बंद कर दी।
इससे लोगों का आवागमन बाधित हो गया। यह जमीन पहले पंचायत व बाद में नगर निगम की मलकीयत थी। नगर निगम के नक्शे में यह गली दिखाई गई है। इसमें पानी की पाइपलाइन, नाले, बिजली के पोल और सीसी सड़क की जनसुविधाएं भी हैं।
विज्ञापन

इस गली को खुलवाने के लिए शनिवार रात प्रशासन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा। यह देखकर वहां आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस कारण वहां हंगामे की स्थिति बनी रही। देर रात न रास्ता खुला था न टीम लौटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें