फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फसल अवशेष जलाने पर अब तक 36 किसानों पर जुर्माना

Thu, 20 Nov 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। जिले में धान की कटाई का काम अंतिम चरण में है। दूसरी तरफ खेत में फसल अवशेष जलाने के मामले भी आ रहे हैं। हालांकि, प्रशासन की सख्ती के चलते मामलों में पिछले साल के मुकाबले बढ़ोतरी हुई है। सोमवार, मंगलवार को भी जिले में फसल अवशेष जलाने की एक नई लोकेशन मिली जिस पर कृषि एवं कल्याण विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किसानों पर जुर्माना, कम हुई एफआईआर
फसल अवशेष जलाने के मामले में प्रशासन ने अब तक 36 किसानों पर जुर्माना लगाया है। पिछले साल 24 किसानों के खिलाफ मामले आए थे जबकि इस साल बुधवार तक यह 37 है। प्रशासन की मॉनिटरिंग और जागरूकता अभियान रंग ला रहा है। प्रशासन का कहना है उनका प्रयास है कि अगले वर्ष तक फसल अवशेष जलाने के मामले पूरी तरह से बंद हो जाएं।
जल्दी गेहूं बिजाई का चक्कर
गेहूं बिजाई का सही समय चल रहा है। किसान गेहूं की बिजाई जल्दी करने के लिए खेत खाली करने के लिए पराली जल रहे हैं। जिले में पराली प्रबंधन के लिए टीमें बनाकर खेतों में लगातार गश्त करवाई गई हैं। किसानों से अपील है की वे भी पराली न जलाएं। इसके प्रबंधन के लिए सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। इससे मिट्टी की उर्वरता और वातावरण शुद्ध बने रहेंगे। -डॉ. सुरेंद्र कुमार, कृषि उपनिदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें