जिला बैडमिंटन संघ की ओर से 1 से 4 जून तक 33वीं जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता आईएमटी सेक्टर-30बी स्थित एसआरएस स्कूल में आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता में अंडर-09, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 और सीनियर ओपन वर्ग के मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में अंडर-11 के लिए 1 जनवरी 2017 या उसके बाद, अंडर-13 के लिए 1 जनवरी 2015, अंडर-15 के लिए 1 जनवरी 2013, अंडर-17 के लिए 1 जनवरी 2011, अंडर-19 के लिए 1 जनवरी 2009 और अंडर-19 के लिए 1 जनवरी 2007 या उसके बाद जन्म लेने वाले खिलाड़ी पात्र होंगे।
किसी भी वर्ग में 6 खिलाड़ियों से कम होने पर उस वर्ग में प्रतियोगिता नहीं होगी। 9 वर्ष से 19 वर्ष तक के लड़के-लड़कियों को अपना आयु प्रमाण पत्र साथ लेकर आना अनिवार्य है। आयु प्रमाण पत्र केवल नगर परिषद का ही मान्य होगा। इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगे।
प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क अंडर-09, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और सीनियर ओपन वर्ग के लिए सिंगल में 500 रुपये लगेगा। वहीं अंडर-09, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और सीनियर ओपन वर्ग के लिए डबल में 1000 रुपये लगेगा। प्रवेश शुल्क 30 मई सायंकाल 8:00 बजे तक लिया जाएगा। ड्रॉ 31 मई सायंकाल 9 बजे तक निकाला जाएगा।