07सीटीके19...लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविरमें लोागो की समस्या सुनते अधिकारी। संवाद
जिला विकास भवन में मंगलवार को समाधान शिविर में आईं 33 शिकायतों का डीसी की अध्यक्षता में अधिकारियों ने निपटारा किया। डीसी ने कहा कि हर रोज पेंडिंग शिकायतों की रिपोर्ट दी जाए।
डीसी धीरेंद्र खड़गटा के छुट्टी पर जाने के बाद कार्यभार संभाल रहे आईएएस नरेंद्र कुमार ने शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे समाधान शिविर की लंबित शिकायतों का तुरंत निपटारा करवाएं। प्रयास करें कि शिकायत का मौके पर ही समाधान हो जाए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय एवं मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से समाधान शिविरों की निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों में प्रकाशित हो रहे जनहित के समाचारों पर भी अधिकारी तुरंत संज्ञान लें।