रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर से एक मई को बुनियाद के तीसरे स्तर की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें कक्षा आठवीं के 324 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। विभाग ने परीक्षा के लिए वैश्य विद्यालय को जिले के पांचों खंड का परीक्षा का केंद्र बनाया गया है।
शिक्षा विभाग ने बुनियाद परीक्षा की तैयारी कर ली है। इसका परिणाम तीन मई को जारी किया जाएगा। जिले में परीक्षा के लिए पांच कोचिंग के केंद्र बनाए गए हैं। इन पर पांच मई से बुनियाद की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। विभाग की ओर से कोचिंग केंद्र अभी निर्धारित नहीं हुए हैं।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं बुनियाद समन्वयक समीर मान ने बताया कि विभाग की ओर से बुनियाद परीक्षा की तैयारी कर ली गई है। परीक्षा की जांच के लिए विकल्प फाउंडेशन के शिक्षकों की डयूटी लगाई गई है।