सांपला।
खेड़ीसाध राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को प्राथमिक अध्यापकों की चार दिवसीय आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान की ट्रेनिंग शुरू की गई। ट्रेनिंग का शुभारंभ जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दलजीत व खंड शिक्षा अधिकारी सुमन हुड्डा द्वारा किया गया। इस ट्रेनिंग के प्रथम बैच में खंड सांपला के 43 प्राथमिक अध्यापकों के द्वारा इस ट्रेनिंग में भाग लिया गया। ट्रेनिंग में विशेष अतिथि के रूप में खंड संसाधन समन्वयक सुंदरलाल खंड संसाधन समन्वयक साधना, जिला एफएलएन कोऑर्डिनेटर रूपांशी हुड्डा, प्राचार्य सुनीता और डाइट मदीना रोहतक से पूनम, मन्नू दहिया, सुनील खोखर और सोनू जेई के द्वारा भाग लिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी सुमन हुड्डा ने अध्यापकों से प्रशिक्षण का लाभ लेकर इसे कक्षा कक्ष में प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में मास्टर ट्रेनर की भूमिका में नीलम, सविता और गरिमारे निभाई। इस दौरान सभी एबीआरसी और बीआरपी भी मौजूद रहे।