रोहतक। क्षेत्र के एक गांव से वीरवार की देर रात बच्चों संग खेल रही चार साल की बच्ची का अपहरण कर दो नाबालिग ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। मामले की सूचना पाते ही पुलिस गांव में पहुंची। इस दौरान एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वीरवार की शाम जिले के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची घर के ही बाहर खेल रही थी। इसी बीच गांव के ही दो नाबालिग पहुंचे तथा बच्ची का अपहरण कर लिया। आरोप है कि पास के ही एक बंद पड़े मकान में ले जाकर बच्ची के साथ दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची रोते बिलखते हुए परिजनों के पास पहुंची। तब कहंी जाकर परिजनों को मामले का पता लगा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा का कहना है कि 12 से 14 साल के दो नाबालिग पर आरोप लगा है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। केस दर्ज कर लिया गया है।
कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन
वारदात के बाद कुछ ग्रामीण कार्रवाई की मांग को लेकर अर्बन एस्टेट थाने पर पहुंचे। जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
10 बार काल करने के बाद भी एसएचओ ने नहीं की रिसीव
मामले की जानकारी हासिल करने के लिए अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी को दस बार काल की गई, मगर एसएचओ ने काल रिसीव नहीं की। एसपी का कहना है कि काल रिसीव नहीं करने का मामला गंभीर है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। कोई फरियादी भी सूचना देने के लिए काल कर सकता है।