फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटर किला रोड पर दुकान में लेंटर डालने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैग : आउटर किला रोड पर निगम की दुकान के अंदर अवैध तरीके से लेंटर डालने का मामला
विज्ञापन

हेडिंग : एलओ ब्रांच ने भेजा नोटिस, दुकानदार का नाम गायब
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर के आउटर किला रोड पर निगम की दुकान को लेकर नया पेंच आ गया है। निगम की तरफ से दुकान मालिक को नोटिस भेजा गया है, उसमें दुकानदार का नाम नहीं लिखा। क्योंकि निगम को पता लगा है कि दुकानदार ने दुकान को आगे किसी अन्य को दिया हुआ है। मंगलवार को निगम आयुक्त के सामने एलओ ब्रांच फाइल रखेगी।
विज्ञापन

बता दें कि निगम की आउटर किला रोड पर चार दुकानें हैं। स्वतंत्रता दिवस को लेकर दो दिन से निगम प्रशासन काफी व्यस्त था। बुधवार को तो सरकारी छुट्टी रही। निगम के अधिकारियों को गुरुवार सुबह सूचना मिली कि एक दुकानदार ने निगम प्रशासन की व्यस्तता का फायदा उठाकर दुकान के अंदर बेसमेंट बना लिया है। लेंटर तक डाला जा चुका है। निगम की टैक्स ब्रांच के एक अधिकारी टीम के साथ सुबह पहुंचे और फोटो खींचकर आला अधिकारियों के पास भेज दिए। इसके बाद अधिकारियों ने एलओ ब्रांच को नोटिस देकर जांच के आदेश दिए। अब दुकानदार को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें