फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन को फिर से डीजल इंजन से संचालित करने पर यात्रियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर पैसेंजर को फिर से डीजल इंजन से चलाने पर यात्रियों में रोष
विज्ञापन

- दैनिक रेल यात्री संघ ने रेलवे अधिकारियों को भेजा पत्र, पहले इलेक्ट्रॉनिक इंजन से चलाई जा रही थी ट्रेन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। दिल्ली-फिरोजपुर पैसेंजर को इलेक्ट्रॉनिक के जगह फिर से डीजल इंजन से चलाया गया। जिसको लेकर यात्रियों में विभागीय अधिकारियों के प्रति रोष है। यात्रियों ने रेल अधिकारियों को पत्र भेजकर ट्रेन को फिर से इलेक्ट्रॉनिक इंजन से चलाने की मांग की है।
दैनिक रेल यात्री संघ के प्रवक्ता सतपाल सिंह, उम्मेद सिंह, पवन कुमार ने बताया कि यात्रियों की मांग पर करीब एक माह पूर्व दिल्ली से फिरोजपुर जाने वाली 54641 पैसेंजर गाड़ी को प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से इलेक्ट्रॉनिक इंजन से चलाया गया था। ट्रेन तभी से इलेक्ट्रॉनिक इंजन से चलाई जा रही थी। बुधवार को फिर से ट्रेन में डीजल इंजन लगा दिया गया। यात्रियों ने ट्रेन को इलेक्ट्रॉनिक इंजन से ही चलाने की मांग की है।
विज्ञापन


मालगाड़ी आने के समय ट्रेनों को नहीं रुकवाने की मांग
इसके अलावा दैनिक रेल यात्री संघ के प्रवक्ता सतपाल सिंह ने रेल मंत्रालय को ट्वीट किया है। जिसमें कहा है कि ट्रेनों के समय अकस मालगाड़ी और इंजनों को गुजारा जाता है। जिसके कारण ट्रेन में सवार यात्री देरी से गंतव्य तक पहुंचते हैं। उन्होंने ट्रेन आने के समय मालगाड़ी और इंजन को नहीं गुजारे जाने की मांग रेल मंत्री से की है।
विज्ञापन


सैकड़ों यात्री कर रहे बिना टिकट यात्रा
दैनिक रेल यात्री संघ के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली-रोहतक मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों में सैकड़ों की संख्या में यात्री बिना टिकट यात्रा कर रहे हैं। बावजूद इसके यात्रा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें