फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोखरा के ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंप राजकुमार सैनी के कार्यक्रम को रद्ध करवाने की लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोखरा के ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा राजकुमार सैनी के कार्यक्रम को रद्द करवाने की लगाई गुहार
विज्ञापन

भाईचारा खराब होने की आशंका का दिया हवाला

फोटो : 8 एमएचएम 1
सांसद सैनी कार्यक्रम रद्द करवाने की मांग को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपे मोखरा के ग्रामीण

अमर उजाला ब्यूरा
महम।
मोखरा में 11 जून को होने वाले सांसद सैनी के कार्यक्रम का ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। कार्यक्रम रद्द करने के लिए ग्रामीण शुक्रवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपने पहुंचे। एसडीएम के कार्यालय में नहीं होने पर ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार राजकुमार से मुलाकात कर सांसद सैनी के दौरे के विरोध में उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने सांसद के कार्यक्रम से गांव का भाईचारा खराब होने की आशंका जताते हुए कार्यक्रम रद्द करने का अनुरोध किया।
ज्ञापन सौंपने आए तपा प्रधान रामकिशन, राजकुमार, बिजेंद्र, जगदीश, मोहित, रमेश, राजबीर और राजपाल ने कहा कि वीरवार देर रात गांव के युवक का मर्डर हुआ है। जिससे गांव में तनाव का माहौल है। सांसद सैनी कार्यक्रम होने से यह तनाव और ज्यादा हो सकता है। इसलिए इस समय कार्यक्रम करना जायज नहीं है। सांसद सैनी ने महापुरुषों और विशेष जाति के खिलाफ अपशब्द बोलकर प्रदेश का माहौल खराब कर दिया है। गांव के दो चार युवक सांसद राजकुमार सैनी का कार्यक्रम करवा कर गांव का भाईचारा खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। सांसद राजकुमार सैनी के कार्यक्रम से गांव का भाईचारा खराब हो सकता है। इसलिए किसी भी कीमत पर गांव में कार्यक्रम नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि सांसद सैनी के कार्यक्रम पर मंथन करने के लिए गंाव में पंचायत की गई थी जिसमें संयुक्त रूप से कार्यक्रम रद्द करवाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाने पर सहमति जताई गई। उन्होंने कहा कि अगर सांसद के कार्यक्रम के दौरान गांव में कोई अनहोनी हुई तो इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन


मदीना और मोखरा के ग्रामीणों के विरोध के कारण प्रशासन ने रद्द किया था कार्यक्रम
अप्रैल में सांसद राजकुमार सैनी को मोखरा और मदीना में जनसभा के कार्यक्रम होने थे। उस दौरान दोनों गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम को कार्यक्रम रद्द करवाने के लिए ज्ञापन सौंपते हुए गांव में अनहोनी होने की आशंका जताई थी। वहीं कार्यक्रम रद्द नहीं होने पर गांव में आने वाले रास्ते रोकने की धमकी थी। ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने सांसद सैनी को कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी थी। एक बार फिर से ग्रामीणों सांसद सैनी के कार्यक्रम रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन


जिला उपायुक्त और एसडीएम को दी जाएगी मामले की जानकारी: नायब तहसीलदार
नायब तहसीलदार राजकुमार ने कहा कि ग्रामीणों की मांगों की जानकारी जिला उपायुक्त और एसडीएम को दी जाएगी। जिला उपायुक्त जैसे आदेश देंगे उसी के अनुसार कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर अंतिम फैसला उच्च अधिकारियों को करना है। कार्यक्रम से पहले गांव में सहमति बनाने के प्रयास किए जाएंगे। किसी भी सूरत में गांव का भाईचारा खराब नहीं होने दिया जाएगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें