फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनसो अब ऐप से बताएगी छात्रों को कालेजों में दाखिले से जुड़ी सूचनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित दो
विज्ञापन


इनसो अब ऐप से बताएगा छात्रों को कॉलेजों में दाखिले से जुड़ी सूचनाएं
- सिरसा से दिग्विजय चौटाला ने जारी किए एप
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। इनसो अब कॉलेज व विश्वविद्यालयों में छात्र व छात्राओं से सीधे जुडे़ेगा। शुक्रवार को इनसो छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने मोबाइल एप जारी किया, जिसके माध्यम से जाट संस्था से जुड़े जाट कॉलेज, महारानी किशोरी कन्या कॉलेज, छोटूराम लॉ कॉलेज, छोटूराम पॉलिटेकिभनक एवं मातूराम कॉलेज में दाखिले की सूचनाएं छात्र व छात्राओं को दी जाएंगी।
चौटाला ने कहा कि ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया में कई खामियां होती हैं, जिससे छात्रों तक पर्याप्त जानकारी नहीं पहुंच पाती हैं। ये एप जाट शिक्षण संस्था के कॉलेजों की हर सूचना को छात्रों तक पहुंचाएगा। घर बैठे कालेजों से संबंधित आवश्यक जानकारी मिलती रहेगी। इनसो के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जाट शिक्षण संस्था रोहतक के अध्यक्ष दीपक मलिक ने बताया कि दिग्विजय चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल से विचार विमर्श करके इस एप को छात्रों के समक्ष रखने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि दाखिलों के समय छात्र छात्राओं को दूर दूर से कॉलेज आना पड़ता है और जानकारी एकत्रित करनी पड़ती है। जिससे परेशानी खड़ी होती है। इस एप से ग्रामीण आंचल से आने वाली छात्राओं को काफी फायदा होगा। जाट संस्था प्रशासन की तरफ से छात्रों तक जानकारी पहुंचाने कोई सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
ये मिलेंगी जानकारी
एप के माध्यम से दाखिले की महत्वपूर्ण तारीख, कटऑफ लिस्ट और कॉलेज नोटिस इस एप पर उपलब्ध होगी।
बाक्स
ऐसे करें डाउनलोड
इनसो के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मलिक ने बताया कि छात्र व छात्राएं एंड्रॉइड फोन के प्ले स्टोर में जाकर छ्वड्डड्डह्ल श्वस्रह्वष्ड्डह्लद्बशठ्ठ स्शष्द्बद्गह्ल4 हृशह्लद्बष्द्ग्र श्चश्च ढ्ढठ्ठह्यश नामक इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें