फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्लवी हांडा बनी रोहतक की नेशनल सुपर वुमेन क्लब की अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समेत लगाएं
विज्ञापन

-----
पल्लवी हांडा बनी रोहतक की नेशनल सुपर वुमेन क्लब की अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। एनजीओ ड्रीम मेकर्स की ओर से चलाए जा रहे नेशनल सुपर वुमेन क्लब ने रोहतक का अध्यक्ष पल्लवी हांडा को बनाया है। एनजीओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत लूथरा ने पल्लवी हांडा को वीरवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

एनजीओ ड्रीम मेकर्स बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व सामाजिक कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम करने वाली सामाजिक संस्था है। पल्लवी हांड़ा ने कहा कि नेशनल सुपर वुमेन क्लब ने देश भर से सोेशल मीडिया के माध्यम से 50 से अधिक शहरों की महिलाओं को चुना था, जो लगातार समाज हित में कार्य करती हैं। उन्हीं में से पल्लवी को बेहतरीन कार्य करने के लिए रोहतक की अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने बताया कि उनका चुनाव सोशल मीडिया के माध्यम से हुआ है। वह अब महिलाओं के हित में स्व रोजगार के साथ पर्यावरण के मुद्दों पर कार्य करेंगी। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक रमेश लूथरा, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत लूथरा, प्रीति लूथरा, सुमित सहगल, रोहित विज व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें