फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमआरडी विभाग का चार्ज डीएमएस डॉ. सुखबीर को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फॉलोअप
विज्ञापन

एमएलआर, पीआई व डेथ सर्टिफिकेट को लेकर आरडीए व डीएमएस की जंग समाप्त

एमआरडी विभाग का चार्ज डीएमएस डॉ. सुखबीर को सौंपा

प्रकाशित समाचार की प्रति
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पीजीआईएमएस में मेडिको लीगल केस, पुलिस इंक्वायरी, डेथ सर्टिफिकेट मामले में चल रही रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन व डीएमएस डॉ. संदीप के बीच की जंग को समाप्त कर दिया गया है। अब डीएमएस डॉ. संदीप से मेडिकल रिकार्ड डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी लेकर डीएमएस डॉ. सुखबीर को सौंप दी गई है। आरडीए ने प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन

रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन लगातार डीएमएस डॉ. संदीप का विरोध करती आ रही थी कि वह फाइल जमा कराने के दौरान आधार कार्ड व पहचान पत्र जमा कराने का जबरन नियम लाद रहे हैं। यहीं नहीं आरोप यह भी था कि डॉ. संदीप महज एमबीबीएस डॉक्टर होने के बावजूद विभागाध्यक्षों को कैसे निर्देश जारी कर सकते हैं। इसके अलावा आरडीए ने मुद्दा बनाया कि एमएस के लेटर पैड पर डॉ. संदीप कैसे निर्देश जारी कर सकते हैं। इन मुद्दों को लेकर आरडीए लगातार विरोध करती आ रही थी और प्रशासन को चेतावनी भी दी थी कि यदि उन पर जबरन दबाव बनाया गया तो वह हड़ताल तक कर सकते हैं। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से डीएमएस ने डॉक्टरों द्वारा समय पर मरीजों की फाइल न जमा कराने के चलते कोर्ट में पीड़ितों को न्याय न मिलने की बात उठाई थी। आरडीए के दबाव को देखते हुए डीएमएस डॉ. संदीप ने दो दिन पहले स्वयं एमआरडी के पद से त्यागपत्र दे दिया था, जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें