फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंचों के बीच पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद सिंह हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित.........
विज्ञापन

भूख हड़ताल और धरने पर बैठे सरपंचों को मिला विपक्ष का साथ, धरना दे रहे सरपंचों के बीच पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, बोले
भाजपा का हाजमा बड़ा, दाल-रोटी, ईंट-रोड़े व पत्थर भी हजम

: खनन माफिया पर नहीं की जा रही कार्रवाई, ग्राम सचिवों को बर्खास्त करना गलत
: सरकार को सरपंचों को जायजा मांगों को मानना चाहिए, वे सरकार के सामने उठाएंगे आवाज
: दिल्ली के मुख्यमंत्री हरियाणा से मांगे माफी, पंजाब में बोले थे, हरियाणा को एक बूंद नहीं दूंगा
: इनेलो अभय चौटाला आज

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
ई-पंचायत के साथ ग्राम सचिवों की बर्खास्तगी का विरोध कर रहे सरपंचों को विपक्ष का साथ मिल गया है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा बीडीपीओ कार्यालय के बाहर सरपंचों के बीच पहुंचे और जायजा मांगों का सरपंच किया। साथ की अवैध खनन के सवाल पर बोले, भाजपा सरकार का हजमा बड़ा है, आम आदमी की दाल-रोटी के साथ ईंट-रोड़ व पत्थर भी हजम कर रही है। रविवार सुबह इनेलो नेता अभय चौटाला धरना स्थल पर सरपंचों को समर्थन देने पहुंचेंगे।

प्रदेश भर के सरपंच ई-प्रणाली का विरोध कर रहे हैं। उनका तर्क है कि व्यवस्था के लागू करने के लिए पहले पर्याप्त प्रबंध किए जाएं, क्योंकि बिना कंप्यूटर आपरेटर, इंटरनेट कैसे ई-प्रणाली काम करेगी। साथ ही सरकार ने 9 ग्राम सचिवों को बर्खास्त कर दिया। इसके विरोध में रोहतक ब्लाक के सरपंच बीडीपीओ कार्यालय के बाहर शुक्रवार से धरने पर बैठे हैं। शनिवार को ब्राह्मणवास गांव के सरपंच जगदीश उर्फ डीसी, जसिया के सरपंच प्रतिनिधि निशु, किलोई के सरपंच रामफल भूख हड़ताल पर रहे। दोपहर करीब 12 बजे इनेलो के गढ़ी-सांपला किलोई हलका अध्यक्ष संदीप हुड्डा व जिला पार्षद सतीश भालौठ धरना स्थल पर पहुंचे और पार्टी का समर्थन दिया। जबकि शाम करीब पांच बजे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने धरना स्थल पर पहुंच कर अपना समर्थन व्यक्त किया। हुड्डा को सरपंचों ने कहा कि उनके कार्यकाल में ग्रांट के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता था, लेकिन अब नए-नए नियम बनाकर ग्रांट रोकी जा रही है, जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। पूर्व सीएम ने भरोसा दिया कि उनकी जायज मांगों को सरकार के सामने उठाएंगे। ग्राम सचिवों को बर्खास्त करना गलत है।
विज्ञापन


केजरीवाल पहले प्रदेश की जनता से माफी मांगें
धरना स्थल पर मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से पूछा गया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि प्रदेश में आप का तूफान आएगा, जिसमें भाजपा व कांग्रेस के तंबू उखड़ जाएंगे। इस पर हुड्डा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पंजाब चुनाव के समय बोला था कि पंजाब का एक बूंद पानी भी नहीं देंगे। इसके लिए उसे प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। जहां तक स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की गाड़ी पर पत्थर से हमले का मामला है, उसकी वे निंदा करते हैं।
विज्ञापन


आज सरपंचों के बीच आएंगे चौटाला
प्रदेश की सियासत में रोहतक की अहम भूमिका है। वैसे तो पूरे प्रदेश में सरपंच जगह-जगह धरने व प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन विपक्ष रोहतक पर विशेष फोकस कर रहा है। शनिवार को जहां पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा सरपंचों से मिले, जबकि रविवार को सुबह साढ़े 10 बजे इनेलो नेता अभय चौटाला धरना स्थल पर आएंगे। वे सांपला व महम में भी सरपंचों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें