फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अगला चुनाव क्रांति होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन

- विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में कवायद तेजी की
- बहादुरगढ़ से रोड शोर करते हुए दोपहर को दिल्ली के मुख्यमंत्री रोहतक पहुंचे

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। हरियाणा में विधानसभा चुनाव की दस्तक के साथ ही आम आदमी पार्टी ने अपनी कवायद तेज कर दी है। हिसार रैली के बाद पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश के अन्य जिलों में भी जोर आजमाइश शुरू कर दी है। शनिवार को बहादुरगढ़ से शुरू होकर हिसार के सिवानी तक रोड शो में उनका पड़ाव प्रदेश राजनीतिक केंद्र रोहतक भी रहा। यहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगला चुनाव क्रांति होना चाहिए, क्रांति। जिस तरह दिल्ली में आप की सरकार बनी, वैसे ही हरियाणा में भी बनाएं।
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल के इस रोड शो को हिसार रैली सफलता के तौर पर जनता को धन्यवाद देने का नाम दिया गया था। रोहतक में आप के पार्टी कार्यालय पर वह करीब 15 मिनट के लिए रुके। उन्होंने कहा कि हरियाणा की सरकार से जनता बहुत नाराज है। जनता जानती है कि पुरानी पार्टियों से कुछ नहीं होने वाला है। हरियाणा में भी दिल्ली के तरह बदलाव लाना है। अब ताकत और सत्ता सीधे जनता के हाथ में देनी होगी। अब हरियाणा में कभी कांग्रेस कभी भाजपा की सरकार है, इनसे कुछ नहीं वाला है, अब बदलाव करना होगा। एक इमानदार और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार लानी होगी। उन्होंने कहा कि अपने पास पैसा तो है नहीं, इस लिए घर-घर जाकर लोगों को बताना होगा, उनसे मिलना होगा। अगला चुनाव क्रांति होना चाहिए। इसके बाद केजरीवाल सिवानी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें