फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी माहौल में नामकरण की सियासत, शहीद व महापुरुषों के नाम पर रखेंगे चौक व चौराहों के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित.......
विज्ञापन

फ्लैग : नगर निगम हाउस की साढ़े तीन माह बाद हुई मीटिंग
हेडिंग : चुनावी माहौल में नामकरण की सियासत, शहीद व महापुरुषों के नाम पर रखेंगे चौक व चौराहों के नाम

: सीवर व पानी को लेकर बिफरे पार्षद, पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को किया कटघरे में खड़ा
: हाउस की मीटिंग के समय ही पानी की किल्लत के चलते विकास भवन पहुंच गई वार्ड 13 की महिलाएं
: 1 जुलाई को पूरा हो जाएगा निगम पार्षदों का कार्यकाल

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
नगर निगम की साढ़े तीन माह बाद हुई हाउस की मीटिंग में चुनावी माहौल के बीच नामकरण की सियायत हुई। विकास कार्यों की बजाए पार्षद चौक व चौराहों के महापुुरुषों व शहीदों के नाम पर नामकरण में ज्यादा रुचि लेते नजर आए। हालांकि सीवरेज व पानी की समस्या को लेकर पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों से सीधे सवाल किए। वार्ड नंबर 13 की महिलाएं तो पानी किल्लत को लेकर हाउस की मीटिंग के समय जिला विकास भवन में ही पहुंच गई।

28 नवंबर के बाद मंगलवार को नगर निगम हाउस की मीटिंग हुई। हाउस की मीटिंग में बिना किसी विरोध के 9 प्रस्ताव सुझाव व आपत्ति के बाद 7 प्रस्तावों को पास कर दिए गए। दो मामलों में कमेटी बनाने का फैसला किया। इसमें साइक्लिंग शेयरिंग सिस्टम लागू करने, राजेंद्र पेट्रोल पंप व हरियाणा सेल्स को एनओसी देने, नई स्ट्रीट लाइट खरीदने, टीपी स्कीम की बजाए शहर की कालोनियों को वैध मानकर नक्शे पास करने के लिए सरकार को पत्र भेजने का फैसला लिया गया। इसके अलावा सड़क निर्माण के लिए अपनी जमीन देने वाले बलियाना में गांव निवासी भूपेंद्र, नसीब व विनोद को बदले में पंचायती जमीन देने के लिए सरकार को पत्र भेजने, बलियाना में माजरा पाना व भैराण में गऊघाट बनाने, पहरावर गांव में कम्यूनिटी सेंटर बनाने का फैसला किया गया।
विज्ञापन


सीवर व पानी को लेकर अधिकारियों पर बिफरे पार्षद
वार्ड नंबर 19 के पार्षद अनिल कुमार ने साफ कहा कि उनके वार्ड में सीवर ज्यादातर समय बंद रहते हैं। इसके चलते लोग नरकीय जीने जी रहे हैं। पब्लिक हेल्थ के एक्सिएन भानु प्रताप ने कहा कि अम्रुत योजना के तहत नई लाइन बिछने से वहां की समस्या दूर हो सकेगी। साथ ही उनके वार्ड में सफाई कर्मियों की सं या बढ़ाई जाए। इस पर डीटीपी ने बताया कि नए वित्त वर्ष में अप्रैल के बाद नई सफाई कर्मी भर्ती किए जाएंगे। इसके बाद दिक्कत नहीं रहेगी।

पानी के लिए हाउस के अंदर ही घुसने लगी महिलाएं
वार्ड नंबर 13 के पार्षद संजय सैनी गंदे पानी की सप्लाई को लेकर बेहद परेशान नजर आए। पार्षद ने कहा कि लोग बीमार हो रहे हैं। जगह-जगह लाइन लीक है। कई जगह पानी नहीं आता। उनके वार्ड की दो दर्जन महिलाएं जिला विकास भवन में कांफ्रेंस हाल के बाहर ही आ गई। हालांकि उन्हें अंदर आने से रोक दिया गया।

पार्षद पति व पार्षद उलझ गए
हाउस के अंदर उस समय माहौल गरम हो गया, जब इनेलो पार्षद बलराज उर्फ बल्लू और वार्ड नंबर 20 से पार्षद लक्ष्मी देवी के पति साहिब सिंह आपस में ही उलझ गए। किसी तरह सीनियर डिप्टी मेयर मंजू के पति बिजेंद्र हुड्डा ने बीच बचाव कराया और दोनों के बीच कुर्सी डालकर बैठ गए।

हाउस में पहली बार तीखे तेवरों में नजर आए भाटी
नगर निगम के डिप्टी मेयर अशोक भाटी हाउस की मीटिंग में काफी तीखे तेवरों में नजर आए। नए वार्ड नंबर एक की सूर्य नगर, शास्त्री नगर के साथ कुताना बस्ती में बदहाल सीवर व पानी की समस्या को सीधे अधिकारियों के सामने उठाया। बोले, अधिकारी अंदाजा लगाएं, कैसे नरकीय जिंदगी जी रहे हैं कुताना बस्ती के लोग। उनका क्या कसूर है। अधिकारियों ने अम्रुत योजना के कार्य कुताना बस्ती से ही शुरू कराने का भरोसा दिया।

आठ पार्कों के नाम महापुरुषों के नाम पर रखने का प्रस्ताव पेश
भाजपा पार्षद अशोक खुराना ने हाउस के अंदर प्रस्ताव रखा कि मॉडल टाउन स्थित डबल पार्क का नाम पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉक्टर मंगलसेन, सुभाष नगर के नवनिर्मित पार्क का नाम वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के पिता चौधरी मित्रसेन सिंधु स्मृति पार्क, झंग कालोनी स्थित आंखों के अस्पताल के सामने स्थित पार्क का नाम पूर्व आईएफएस चौधरी चंदन सिंह राठी, लिबर्टी सिनेमा के पीछे जीरो पार्क का नाम पूर्व पार्षद स्व. नंदलाल नागपाल, मॉडल टाउन के नवनिर्मित पार्क का नाम पूर्व पार्षद बहादुर चंद बब्बर स्मृति पार्क, मानसरोवर कॉलोनी स्थित पार्क का नाम चौधरी बख्शाराम स्मृति पार्क, माडल टाउन स्थित लक्की पार्क का नाम शहीद राकेश स्मृति पार्क और झंग कालोनी स्थित नर्सरी पार्क का नाम वैश्य शिरोमणी महाराज अग्रसेन पार्क के नाम पर रखा जाए। खुराना के प्रस्ताव का डिप्टी मेयर अशोक भाटी ने यह कहकर विरोध किया कि किसी पार्क का नाम नहीं बदला जाएगा। ऐसे में मेयर ने सीनियर डिप्टी मंजू हुड्डा, पार्षद अशोक खुराना व निगम एलओ की तीन सदस्यीय मीटिंग बनाई गई। जो अपनी रिपोर्ट निगम आयुक्त व मेयर को देगी।

सुखपुरा चौक का नाम रखा जाए कबीर चौक
मेयर रेनू डाबला ने प्रस्ताव रखा कि संत कबीर के नाम से शहर में कोई चौक नहीं है। ऐसे में सुखपुरा चौक या वीटा प्लांट के आगे गोहाना बाईपास चौक का नाम कबीर चौक रखा जाए। हाउस ने बिना किसी बहस के प्रस्ताव पास कर दिया।

तीन पार्षद गैर हाजिर, तीन आए देरी से
हाउस की मीटिंग 11 बजे शुरू होनी थी। निगम आयुक्त प्रदीप कुमार व अन्य अधिकारी समय पर हाउस के अंदर पहुंच गए। जबकि मेयर रेणू डाबला खुद 14 मिनट देरी से पहुंची। जबकि पार्षद गुलशन ईशपुनियानी, जयभगवान सैनी बजट की मीटिंग खत्म होने के बाद आए। जबकि वार्ड 2 से पार्षद ममता रानी, 5 से सूरजमल रोज व 18 से पूनम किलोई मीटिंग में नहीं पहुंची।

ज्वाइंट कमिश्नर रवींद्र कुमार ने की शिरकत
हाउस के अंदर आयुक्त व डीटीपी के अलावा निगम के नए ज्वाइंट कमिश्नर रवींद्र कुमार भी पहुंचे। हाउस की तरफ से मेयर रेनू डाबला ने उनका स्वागत किया। मीटिंग के बाद पार्षदों ने सामूहिक तौर पर अधिकारियों के साथ फोटो भी खिंचवाई।
विज्ञापन


एक जुलाई को कार्यकाल होगा पूरा, एक मीटिंग और संभव
वैसे तो निगम एक्ट के तहत हर माह मेयर निगम आयुक्त की सहमति से हाउस की मीटिंग बुला सकती हैं, लेकिन पांच साल के कार्यकाल में ऐसा नहीं हुआ कि एक माह बाद दूसरी मीटिंग हुई हो। अब मौजूदा पार्षदों का कार्यकाल 1 जुलाई को पूरा होगा। ऐसे में तीन माह में एक मीटिंग और हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें