फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक की जेब पर बोझ, 5 रुपये से 3 हजार तक लगाया यूजर चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैग : नगर निगम पार्षद पांच साल के कार्यकाल की आखिरी बजट मीटिंग में भी निकले बेवफा
विज्ञापन

हेडिंग : कूड़ा कलेक्शन के नाम पर 5 रुपये से 4 हजार तक लगाया यूजर चार्ज

- पांच मिनट में बिना सुझाव व आपत्ति के 1 अरब 14 करोड़ का बजट पास
- व्यापारी नेताओं ने किया विरोध, बोले नहीं निगम कितने टैक्स वसूलेगा व्यापारियों से

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
नगर निगम पार्षद अपने पांच साल के कार्यकाल की आखिरी बजट मीटिंग में भी पब्लिक से वफा नहीं कर सके। पांच मिनट में 1 अरब 14 करोड़ रुपये का न केवल बजट पास कर दिया, बल्कि घर-घर कूड़ा कलेक्शन के नाम पर 5 रुपये से 4 हजार प्रति माह का यूजर चार्ज लगाने का प्रस्ताव पास कर दिया। एक अप्रैल से इस नए टैक्स का भार आम पब्लिक पडे़गा।

निगम की तरफ से एक साल पहले लोगों के घरों से कचरा उठाने की योजना शुरू की थी। इसके लिए निजी एजेंसी को टेंडर दिया गया था। निजी एजेंसी हर रोज सुबह घरों से कूड़ा एकत्रित कर करीब 150 टन कचरा भिवानी रोड स्थित सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट में डालती है, जहां उसका जैविक खाद बनाया जाता है। अब तक आम लोगों से कोई शुल्क नहीं वसूला जाता था, लेकिन अब निगम ने 5 रुपये से 4 हजार तक यूजर चार्ज के नाम पर शुल्क लेने का फैसला किया है। इसके लिए निगम की तरफ से डीटीपी कृष्ण कुमार वार्ष्णेय ने हाउस की मीटिंग में पार्षदों के सामने प्रस्ताव रखा। मौजूद पार्षदों ने बिना किसी आपत्ति व सुझाव के प्रस्ताव पास कर दिया।
विज्ञापन


व्यापारी नेता खफा, आखिर कितने टैक्स जमा कराएं दुकानदार
नगर निगम के फैसले से शहर के व्यापारी नेता खफा हैं। पालिका बाजार के प्रधान गुलशन निझावन का कहना है कि निगम को पहले ही प्रॉपर्टी टैक्स, विकास शुल्क, स्ट्रीट लाइट शुल्क, रजिस्ट्री शुल्क देते हैं। अब कूड़ा कलेक्शन के नाम पर यूजर चार्ज लगाया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वे मामले को सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर के सामने रखेंगे। अगर कोई समाधान नहीं निकला तो आंदोलन करेंगे।

यूं होगी आम आदमी की जेब ढीली
रिहायशी श्रेणी शुल्क प्रति माह
बीपीएल मकान 5
100 वर्ग तक 20
100 से 200 वर्ग गज 40
200 वर्र्ग गज से 400 तक 50
400 वर्ग मीटर से अधिक 100
2000 वर्ग फीट अपार्टमेंट 50 प्रति फ्लैट
2000 वर्ग फीट से अधिक 100 प्रति फ्लैट

कामर्शियल श्रेणी
अनाज व सब्जी मंडी में 200 वर्ग फीट 5
200 वर्ग फीट से अधिक 100
50 बिस्तराें तक के नर्सिंग होम व अस्पताल 1500
50 से 100 बिस्तरों के अस्पताल 3000
मॉल, सिनेमा हाल व शॉपिंग काम्प्लेक्स .50 प्रति वर्ग फीट
फैक्ट्री व मिल 0.50 वर्ग मीटर
10 कमरों तक बैंक, सभागार, गेस्ट हाउस व होटल 500
10 कमरों से अधिक मैरिज हॉल, होटल व गेस्ट हाउस 4000
500 तक की सदस्यता वाले रेस्टोरेंट जैसी सुविधाओं वाले क्लब 500
500 से अधिक की सदस्यता वाले क्लब 1000
पेट्रोल पंप व गैस स्टेशन 1000

संस्थाएं
केंद्रीय व राज्य सरकार और लोक संस्थाओं के कार्यकाल व कांप्लेक्स व कल्याण संगठन समितियां 150
शिक्षण संस्थाएं 500 से 2000 तक
धर्मशालाएं व धार्मिंक संस्थान फ्री

वर्जन
निगम की घर-घर से कूड़ा कलेक्शन की योजना बेहद कारगर रही है। अब तक निगम किसी तरह का शुल्क नहीं लेता था, लेकिन अब मामूली शुल्क लगाया गया है। हाउस ने प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया है।
विज्ञापन

-कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, डीटीपी नगर निगम

निगम पब्लिक को बेहतर सुविधा दे रहा है। हर रोज कूड़ा कलेक्शन के नाम पर थोड़ा बहुत शुल्क लाजिमी है। आम लोग निजी सफाई कर्मियों को पहले पैसे देते रहे हैं। इसमें निगम द्वारा राशि निर्धारित करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
-रेनू डाबला, मेयर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें