फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मंत्री ओमप्रकाश धनखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित.......
विज्ञापन


कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन 24 से 26 मार्च तक
सीएम मनोहर लाल करेंगे उद्घाटन, सर्वश्रेष्ठ किसानों को किया जाएगा सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा है कि गोहाना रोड पर स्थित मेला ग्राउंड में 24 से 26 मार्च तक तीसरा कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसका मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर उद्घाटन करेंगे। सीएम के अलावा राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा बिहार के राज्यपाल सतपाल मलिक, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री पुरूषोतम रूपाला, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर, बिहार के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. प्रभु लाल सैनी, केंद्रीय परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी, केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह शेखावत, शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा, हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा व सांसद संजीव बाल्याण मेले में किसानों से सीधे रूबरू होंगे।
कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि की अलग-अलग श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ काम करने वाले किसानों को भी मेले में सम्मानित किया जाएगा। फूल के क्षेत्र में पुष्परत्न, सब्जी के क्षेत्र में सब्जीरत्न, फल के क्षेत्र में फलरत्न, मछली के क्षेत्र में मत्स्य रत्न, दूध के क्षेत्र में दुग्धरत्न और पोल्ट्री के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले किसान को पोल्ट्री रत्न से सम्मानित किया जाएगा। पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार ने 50 प्रतिशत लाभ के साथ किसानों को उनकी फसलों का मूल्य देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि लागत में मजदूरी, ब्याज, बीमा व किराये आदि को भी शामिल किया गया है। इस अवसर पर कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक सुरेश गहलावत, डीडीए रोहताश, विनोद हुड्डा, मीडिया प्रभारी शमशेर खरक व डॉ. दिनेश घिलौड़ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
भाजपा में पसीना बहाने वाले को मिलता है फल : धनखड़
पुराना बस स्टैंड क्षेत्र के सामुदायिक केंद्र में हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के नवनियुक्त चेयरमैन राम अवतार बाल्मीकि के सम्मान में आयोजित समारोह में कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा है कि जो व्यक्ति मेहनत करता है भाजपा में उसको फल मिलता है। भाजपा किसी व्यक्ति, परिवार व जाति की पार्टी न होकर सम्पूर्ण समाज की पार्टी है और यही वह राजनैतिक दल है जिसमें साधारण कार्यकर्ता को असाधारण बना दिया जाता है। वहीं, सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा द्वारा किये गए व्यवस्था परिवर्तन पर प्रदेश की जनता ने अपनी मोहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लिये गए तमाम निर्णयों पर लोगों ने अपनी सहमति जताई है और आज प्रदेश की जनता भाजपा के साथ खड़ी है। हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन रामअवतार वाल्मीकि ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का संगठन अपने सदस्यों की हर गतिविधियों पर नजर रखता है और समय आने पर जिम्मेदारियां भी निर्धारित करता है। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय बंसल, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रमेश भाटिया, शमशेर खरकड़ा, चेयरमैन बलराज कुंडू ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री सतीश आहूजा व धर्मबीर शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, जयसिंह लाकड़ा, जयभगवान सैनी, अशोक ठेकेदार, प्रवीन घुसकाणी, देवेंद्र चौधरी, रणबीर, राजरानी, सुरेंद्र बंसल, शिवादित्ता नाथी, अशोक खुंडियाभी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें